फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर के 13 इलाके पूरी तरह से सील, पुलिस का कड़ा पहरा, देखें तस्वीरें

Thu, 09 Apr 2020 02:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर के 13 इलाके पूरी तरह से सील - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के 13 मुस्लिम क्षेत्रों को रेड जोन घोषित कर इन क्षेत्रों में आने वाली 12 मस्जिदों को भी सील कर दिया गया है। ये ऐसे इलाके हैं, जहां तब्लीगी जमात से जुड़े लोगों का लगातार आना जाना रहा है।
विज्ञापन

2 of 6
कानपुर के 13 इलाके पूरी तरह से सील - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को सील किए गए इलाकों में दुकानें बंद रहीं। लोग घरों में ही कैद रहे। हालसी रोड से कुली बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन

3 of 6
कानपुर के 13 इलाके पूरी तरह से सील - फोटो : अमर उजाला
कुली बाजार में पुलिस जीप से गश्त करती रही। जानकारी के अनुसार अग्रिम आदेशों तक ये इलाके पूरी तरह से सील रहेंगे। आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वालों को छोड़कर किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

4 of 6
कानपुर के 13 इलाके पूरी तरह से सील - फोटो : अमर उजाला
सील किए गए इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वालों को भी स्वास्थ्य जांच के बाद ही प्रवेश मिला। इसके पहले भी कानपुर में छह इलाके रेड जोन घोषित किए गए थे लेकिन कोरोना पॉजिटिव मरीज बढ़ने के कारण इन नए इलाकों को अब सील किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
कानपुर के 13 इलाके पूरी तरह से सील - फोटो : अमर उजाला
बताते चलें कि थाना चमनगंज में हलीम स्कूल का क्षेत्र सील किया गया है। थाना नौबस्ता में खैर मस्जिद, नसीमाबाद मस्जिद और मदरसा हिदायतउल्ला के क्षेत्र को सील किया गया है।

थाना कर्नलगंज में हुमायूं मस्जिद का इलाका सील किया गया है। थाना बाबू पुरवा में सोफा मस्जिद और मुंशी पुरवा मस्जिद इलाके को सील किया गया है। थाना घाटमपुर में कजियानी मस्जिद और सजेती में बड़ी मस्जिद बरीपाल के इलाके को सील किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कानपुर के 13 इलाके पूरी तरह से सील - फोटो : अमर उजाला
थाना अनवरगंज में हाजी इनायत मस्जिद, शेख लल्लन मस्जिद और हाता वाली मस्जिद के इलाके को सील किया गया है। इन सभी इलाकों में जरूरत के सभी सामानों की आपूर्ति प्रशासन की ओर से घर पर ही की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें