लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कानपुर से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश को मुहूर्त के लिए सवा घंटे का इंतजार करना पड़ा। पहले वह कचहरी में संपर्क करते रहे फिर कलेक्ट्रेट में इंतजार किया। पर्चा दाखिल करने में भी उन्हें एक घंटा लग गया। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत सुबह 11 बजे से कलेक्ट्रेट में बैठे रहे। दोपहर 12:40 बजे जिलाधिकारी को सूचना मिली कि श्रीप्रकाश जायसवाल कलक्ट्रेट गेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 10
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
वह समर्थकों के साथ कचहरी में अधिवक्ताओं से संपर्क करते रहे। ठीक 1:15 बजे वह जिलाधिकारी दफ्तर में आए। भारी भीड़ उनके साथ कलेक्ट्रेट में घुसने लगी तो पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। फिर भी 15-20 लोग उनके साथ अंदर आ गए।
विज्ञापन
3 of 10
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट पहुंचकर वह जिलाधिकारी दफ्तर के सामने एक कमरे में सीट पर बैठ गए। उनकी हाथ में लाल चूनर बंधी थी। माथे पर टीका था। चेहरे पर काफी थकावट दिख रही थी।
4 of 10
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, विधायक सोहिल अंसारी, शहर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री, अधिवक्ता नरेश चंद्र त्रिपाठी, शंकर दत्त मिश्रा साथ में थे। ठीक 2:05 बजे वह नामांकन दाखिल करने कोर्ट में गए। एक घंटे बाद 3:08 बजे बाहर निकले।
विज्ञापन
5 of 10
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट में बैठे श्रीप्रकाश जायसवाल एक छोटे लिफाफे में रखी लइया -चना खाते रहे। वह किसी से कोई बात नहीं कर रहे थे। शंकर दत्त मिश्र और राजीव शुक्ला ने कान में उनसे कुछ बात कही तो मुस्कुरा दिए।
विज्ञापन
6 of 10
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
कलेक्ट्रेट में नामांकन के लिए इंतजार कर रहे श्रीप्रकाश जायसवाल की तरफ एक कार्यकर्ता दो-तीन माला लेकर गले में डालने को बढ़ा तो वह झुलझुला उठे। बोले, हुई गवा यार हटाओ माला।
विज्ञापन
7 of 10
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल ने बुधवार को कानपुर संसदीय क्षेत्र से जिला मजिस्ट्रेट की न्यायालय में नामांकन कराया। उन्होंने दो पर्चे दाखिल किए। रिटर्निग ऑफीसर/जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने नामांकन पत्र में कई तरह की गलतियों पर नोटिस जारी किया है। अकबरपुर संसदीय क्षेत्र में दो नामांकन हुए। इन दोनों के पर्चों में भी गलतियों पर नोटिस जारी की गई हैं।
8 of 10
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
श्रीप्रकाश जायसवाल ने दोपहर 2:05 बजे अपने दो पर्चे दाखिल किए। एक पर्चे में कांग्रेस शहर अध्यक्ष हर प्रकाश तो दूसरे में छावनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक सोहिल अंसारी प्रस्तावक थे। नामांकन पत्र में कई तरह के मिलान के कारण श्रीप्रकाश जायसवाल को करीब एक घंटा लग गया। वह दोपहर 3:08 बजे पर्चा दाखिल कर बाहर निकले। दोनों पर्चों के कई कालम भरे नहीं थे।
9 of 10
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने घोषणा की कि दस साल वह दिल्ली में सरकारी आवास में रहे। सरकारी आवास के किराये का कोई नो ड्यूज सर्टिफिकेट नहीं लगाया था। शपथ पत्र में एक कॉलम खाली छोड़ दिया है। रिटर्निंग ऑफीसर ने उन्हें नोटिस जारी कर यह कमियां दूर करने को कहा है।
कांग्रेस प्रत्याशी श्रीप्रकाश ने कराया नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से एडीएम सिटी की कोर्ट में रिटर्निंग ऑफीसर/मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी को दो पर्चे दिए गए। सभी जन पार्टी से अशोक पासवान ने दो सेट नामांकन पत्र दाखिल किया। जस्टिस पार्टी से नीरज कुमार पासी ने एक सेट नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी प्रत्याशी घोषित होने पर पार्टी का फॉर्म ए और बी देना होता है।