फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी मासूम, जवानों ने कही बड़ी बात, बच्ची की सलामती के लिए दुआओं का दौर जारी

Thu, 04 Apr 2019 12:32 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
यूपी में फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां खेलते समय आठ साल की बच्ची 60 फुट गहरे बोरवेल में जा गिरी। जानकारी मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी। प्रशासन की सूचना पर सेना के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्य जारी है। देर रात करीब 9 बजे एडिशनल एसपी पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक अब तक 25 फीट गड्ढा खोदा जा चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना की एक टुकड़ी बुलाई गई है। रात करीब 10 बजे सांसद मुकेश राजपूत और भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर पहुंचे हैं। बच्ची की सलामती के लिए दुआओं का दौर जारी है। एसपी डॉ अनिल मिश्रा, एडीएम विवेक श्रीवास्तव व सीडीओ राजेंद्र पेंसिया भी मौके पर पहुंच चुके हैं। ताजा जानकारी के अनुसार बालू निकलने से सुरंग बनाने में दिक्कत हो रही है। इससे बच्ची तक पहुंचने में देरी हो रही है। बच्ची सकुशल निकाली जा सके इसके लिए सेना के जवान व बचाव कार्य में लगे कर्मियों का कहना है कि अभी करीब डेढ़ से दो घंटे का समय लग सकता है।
 

 
 
विज्ञापन

2 of 6
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार गांव रसीदापुर निवासी स्व. नरेश चंद्र की बेटी सीमा (8) आज करीब चार बजे घर से कुछ दूरी पर खेल रही थी। खेलते समय सीमा अचानक बोरवेल में जा गिरी। यह देख वहां खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया।
विज्ञापन

3 of 6
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
जिसके बाद मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने  मौके पर पहुंच कर देखा तो पता चला कि 60 फुट गहरे बोरवेल में बच्ची करीब 25 फुट गहराई पर फंस गई है।

4 of 6
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी
उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना देने के साथ जेसीबी आदि मंगा ली गई है। उससे खुदाई शुरू कराई गई है। घटना स्थल पर डाक्टरों की टीम भी बुलाई गई है।
विज्ञापन

5 of 6
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
प्रशासन की सूचना पर सेना के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। बताया गया कि बोरवेल बच्ची के ताऊ महेश चंद्र ने कराया था। उसमें पाइप डाले जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मासूम 60 फीट गहरे बोरवेल में गिरी - फोटो : अमर उजाला
बच्ची के पिता ट्रक चालक थे। उनकी मौत करीब सात वर्ष पूर्व हो गई थी। तब बच्ची महज एक साल की ही थी। इसके चलते उस दौरान उसकी देखभाल नहीं हो सकी थी। इससे उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। देर रात करीब 9 बजे एडिशनल एसपी पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक अब तक 25 फीट गड्ढा खोदा जा चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेना की एक और टुकड़ी बुलाई गई है। रात करीब 10 बजे सांसद मुकेश राजपूत और भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर पहुंचे हैं। बच्ची की सलामती के लिए दुआओं का दौर जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें