संगम नगरी इलाहाबाद में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी शपथ के बाद फिर से मंच पर एकसाथ नजर आए। यहां योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के साथ ही उनके कामकाज को लेकर काफी चर्चा रही। 19 मार्च को सीएम पद की शपथ लेने के बाद से ही वे एक्शन में हैं और अब तक राज्य को लेकर कई बड़े फैसले ले चुके हैं।
सोशल मीडिया पर भी ऐसी चर्चा हो रही है कि योगी की वर्किंग स्टाइल पीएम मोदी से काफी मेल खाती है। पढ़िए अगली स्लाइड में कि आखिर मोदी और योगी के बीच कौन सी 10 चीजें कॉमन हैं...
विज्ञापन
मोदी और योगी के बीच पहली कॉमन बात
2 of 10
पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
नवरात्र के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पूरे 9 दिनों तक उपवास रखते हैं। इस दौरान वे सिर्फ एक वक्त ही फल खाते हैं। मां भगवती की पूजा करते है। और दिन में एक बार नींबू पानी जरूर पीते हैं। वहीं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी 9 दिन व्रत रखते हैं। पूजा-पाठ इत्यादि करते हैं। इस बीच वे दिन में दो बार फल खाते हैं। इसके अलावा वे पानी और जूस का भी सेवन करते हैं।
विज्ञापन
हिंदूवादी छवी
3 of 10
पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
पीएम मोदी की इमेज कट्टर हिंदूवादी नेता की मानी जाती है। अपने भाषणों के दौरान भी वे कई बार जय श्री राम के नारे लगवाते हैं। योगी भी कट्टर हिंदूवादी नेता के रूप में जाने जाते हैं। इनके हर भाषण में जय श्री राम का नारा जरूर लगाया जाता है।
वर्किंग स्टाइल
4 of 10
पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
पीएम मोदी के काम के स्टाइल का हर कोई फैन हो गया है फिर चाहे इसमें विपक्ष ही क्यों न हो। कई बार ऐसे मौके आए हैं जब विपक्षी पार्टी के नेताओं ने मोदी के वर्किंग स्टाइल की तारीफ की है। बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 से 18 घंटे काम करते हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का नेचर भी अपने काम के प्रति बेहद सीरियस है। इसलिए ये भी अपने काम को ज्यादा से ज्यादा समय देते हैं। उन्होंने अपने साथ-साथ यूपी सरकार के सभी अधिकारियों को 18 से 20 घंटे काम करने का आर्डर दिया है।
विज्ञापन
सवच्छता को लेकर दोनों का नजरिया
5 of 10
पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
मोदी पीएम बनने के बाद से लगातार साफ-सफाई पर जोर दे रहे हैं। इसके तहत उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन भी लॉन्च किया। वहीं योगी ने जब से सीएम की कुर्सी संभाली है तब से सभी सरकारी ऑफिसों को साफ रखने का आदेश दे दिया है। पुलिस थानों में पुलिस को हफ्ते में एक दिन खुद से सफाई करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
दोनों पर करप्शन का कोई आरोप नहीं
6 of 10
पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री के दामन पर अब तक भ्रष्ट्राचार करने का एक दाग नहीं लगा है। योगी आदित्यनाथ पर भी करप्शन का कोई आरोप नहीं लगा है।
विज्ञापन
संघ से जुड़ाव
7 of 10
पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
पीएम मोदी लंबे समय तक संघ से जुड़े रहे। माना जाता है कि नरेंद्र मोदी को पीएम पद भी संघ के आशीर्वाद से ही प्राप्त हुआ। वहीं योगी भी संघ के करीबी रहे हैं। बताया जाता है कि यूपी के सीएम के नाम पर मुहर लगने से पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने पीएम मोदी को फोन कर योगी के नाम पर मोहर लगाने को कहा था।
चुनावी मैदान में
8 of 10
पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
पीएम मोदी अब तक कोई चुनाव नहीं हारे। वहीं योगी आदित्यनाथ भी अब तक कोई चुनाव नहीं हारे। वे गोरखपुर से लगातार 5 बार सांसद रहे हैं।
किसके पास कितनी पूंजी
9 of 10
पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
दोनों के पास पूंजी भी लगभग एक समान ही है। पीएम मोदी के पास सैल्फ कैश 30,000 रुपए है तो वहीं योगी के पास 29,700 रुपए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर न तो किसी तरह की कोई लाइबलिटी है और न कोई लोन है। कोई कृषि जमीन भी नहीं है। योगी आदित्यनाथ पर भी कोई लाइबलिटी नहीं है और न ही कोई लोन है। कोई एग्रीकल्चर लैंड नहीं है।