फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनपुरिये हॉर्न बजाय मा चैंपियन हैं, खाली सड़क पर भी पों-पों- राजू श्रीवास्तव

Mon, 30 Sep 2019 10:50 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 9
राजू श्रीवास्तव
ई बरसात तो आफत जोते है.. हम गजोधर से कहे कि तुम कहत हौ तुम्हरी पहुंच उप्पर तक आय.. अब ई बरसात रोक के दिखाओ तो जानी.. खैर..दोस्तों अभीन दुई दिन पहिले हमरे बेनाझाबर वाले दोस्त संतोस के पास फोन आवा कि तुम्हार लरिका हरीस हमार कब्जे मा आय.. 27 हजार लई के कोकाकोला चौराहे पे पहुंचो.. अब ई सुनि के संतोस तो भड़भड़ाय गे.. उई कहिन हम अभी पुलिस का फ़ोन करीत है.. तो उधिर से जवाब आवा कि हम पुलिस वाले ही बोलि रहे हन..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
राजू श्रीवास्तव
तुम्हरे लरिके के पास ना हेलमेट आय.. ना कागज पूरे आंय.. अउर 27 हजार भी नाही हैं.. तो ओका छुड़ावे खातिर तुरंत कोकाकोला चौराहे पे पहुंचो अउर जुरमाना भरि के ओका छुड़ाओ.. तोहार शुभचिंतक ट्रैफिक पुलिस.. बताओ अईस चालि रहा.. ई चालान केर दहिशत तो जबर चालि रहि आजकाल.. ई बात पे एक ठो शेर पेश करीत है.. कि.. दहिशते चालान कुछ इस कदर बढ़ गयी है गालिब.. कि बैठते ही कमोड पर पहले सीट बेल्ट ढूंढते हैं..
विज्ञापन

3 of 9
राजू श्रीवास्तव
दोस्तों नए ट्रैफिक नियम अनुसार जुरमाना केर बढ़ी भयी कीमतन के चलते पूरे देस मा अजब गजब हालात हुई गे.. मगर आपन कनपुरिये भी बहुत परम आंय.. कलै की बात लेव.. हमका बिरहाना रोड पे थोड़ा काम रहा तो हम गीता पार्क वाले गुड्डू के साथै उनकी बाइक पे पीछे बईठ के जात रहन.. नरौना चौराहे पे गुड्डू नो एंट्री मा खोंस दिहिन.. हम कहा का करि रहे हौ बे.. इधिर नो एंट्री आय.. तो गुड्डू कहिन अरे राजू भईया आराम से बइठो.. केहू केर औकात नाही जो हमरी गाडी रोक ले..

4 of 9
Raju Srivastav
हम कहा सब तुमका जानत हैं.. ठीक आय.. मगर तुम नो एंट्री मा जाय रहे हौ.. जौने उधिर सामने से आय रहा है.. ओका कइसे पता चलि कि तुम्हरे चच्चा विधायक आंय.. ऊ तो पेल के ठोंक के चला जाई.. फिर हम जबरदस्ती गाडी मुड़वावा। आपन देस मा लोगे नियम कानून फॉलो करे मा पता नाही काहे शरमात हैं.. पता नाही कऊन सी शान घटत है.. अरे ई सब नियम हम लोगन की सुरक्षा अउर सहायता खातिर बने हैं.. अगर तुम हेलमेट लगहियो तो योगी जी का बचाव थोड़ी होई.. तुम्हरेन सेफ्टी होई.. वईसे हम योगी जी निवेदन किये हन कि जुरमाना थोड़ा कम करि लेव.. 
विज्ञापन

5 of 9
Raju Srivastav
पर भईया आपन कानपूर बहुत गजब शहर आय.. पूरे कानपूर मा कहींनो देखि लेव.. रोड पे अईस लबडधक्का चलत है कि का बताई.. ना कोऊ जेबरा क्त्रससिंग का मानत है.. ना कोऊ रेड लाइट फॉलो करत है.. रोड पे चलत भये एक के उप्पर एक चढ़े जाय रहे हैं.. सब यही चक्कर मा रहत है कि उल्टा सीधा ओवरटेक करि के कइसे भी बस हम आगे निकरि जांय बस.. बाकी सब जांय भाड़ मा.. हम आपन आंखन से देखा है कि हमरे कनपुरिये एम्बुलेंस का भी रस्ता नाही देत हैं.. ई बड़े दु:ख की बात आय..
विज्ञापन

6 of 9
राजू श्रीवास्तव
अउर हमरे कनपुरिये हॉर्न बजाय मा तो चैंपियन हैं.. देखि रहे हैं कि आगे वाली गाडी का रस्ता नाहि मिलि रहा.. फिर भी पीछे से हारन बजाय पड़े हैं.. एकदम खाली सड़क पे जाय रहे हैं.. आगे कोऊ नाही.. फिर हारन बजात हैं.. अरे इन्सान का बच्चा बनौ.. इस से ध्वनि प्रदूषण होत है.. यही खातिर शहर मा रहे वाले लोगन की सुने की क्षमता कम होत जाय रही है.. अभीन दुई दिन पहिले हम मस्वानपुर जाईत रहै तो जरीब चौकी के पास हम देखा एक आदमी साइकिल पे ट्रक की जंजीर पकड़े लटका चला जाय रहा.. हम धीरे से आपन गाड़ी ओके बगल मा लगावा अउर उससे ट्रक केर जंजीर छोड़े का कहा.. फिर ओका साइड मा लई के हम कहा कि ई सर्कस करे की का जरूरत है..
विज्ञापन

7 of 9
राजू श्रीवास्तव
तो ऊ खींसे निपोर के बोला ऊ का है भईया.. हम जाजमऊ मा काम करीत है.. अउर हमरा घर आय पनकी मा.. तो थोड़ा लम्बा पडत है.. कभूं कभूं लटक जात हन.. हम कहा तुम्हार परिवार होई.. बाल बच्चे होईं.. उनके बारे मा सोचौ.. कौनो दिन ई जीदारी दिखात भये अगर चूक गयेव तो उनका का होई.. तो ऊ कहिस अब ट्रक केर जंजीर मा ना लटकब.. बताओ अईस कलाकारी करे की का जरूरत है जेमा तुम्हरी जान जाय का खतरा होय.. अरे अभीन कल की बात सुनौ.. हम गे रहन श्यामनगर वाले मकबूल से मिले.. तो वीरेंद्र स्वरुप चौराहे पे हम दुइनो बात करत रहन.. हरिहरधाम की तरफ से एक लौंडा सांप की तरह लहिरात भया बाइक चलावत आत रहा तो चौराहे पे पुलिस वाला ओका पकड़ लिहिस..

8 of 9
राजू श्रीवास्तव
कि तुम गलत तरीके से लहिराय के गाडी चलाय रहे हौ.. तुम्हरा चालान कटी.. तो उई लौंडा बोला गजब करि रहे हौ अंकल.. हम लहिरा के गाडी नाही चलावत रहन.. हम तो गड्ढे बचाय खातिर टेढ़े मेढ़े चलावत रहन.. अब गड्ढे बचाय के गाडी चलाओ तो आप चालान काटि रहे हौ.. अउर जो सीधे चलायं तो यमराज चालान काटि देत हैं.. करैं तो का करैं.. वइसे दोस्तों सुना अगर कौनो नाबालिग गाड़ी चलात भये पकड़ा गवा तो जेल उई जाई जेके नाम पे गाड़ी होई.. ई खबर सुनि के हमाय बहुत से दोस्तन ने आपन आपन गाड़ी आपन बीवी के नाम पे करवाय दीन हैं.. हमार दर्शनपुरवा वाले मामा भी आपन गाडी मामी के नाम करि दिहिन हैं.. हमहूँ सोचि रहे हन कि आपन गाडी आपन मेहरारू के नाम पे करि दें..
विज्ञापन

9 of 9
राजू श्रीवास्तव
अच्छा दोस्तों अइसेहे मन मा एक ख़याल आवा कि अगर बाइक पे पीछे पत्नी का वजन 60 किलो से जादा होय तो.. का ओवर लोडिंग का चालान कट सकत है का?.. एके बारे मा जरा आप लोगे पता करि के बताव.. अउर हां.. आप लोगे रोड पे गाडी लेके निकलो तो हेलमेट लगाव.. सीट बेल्ट लगाव.. सब नियम कानून का पालन करौ.. अउर सुरक्षित रहौ.. काहे से भगवान ना करे अगर सड़क पे कौनो दुर्घटना हुई गयी तो सब लोगे सिरिफ वीडियो बनहियें.. कौनो आपका अस्पताल ना पहुंचाई ! इसलिए सतर्क रहौ.. काहे से जिन्दगी ना मिलिहै दुबारा..लास्ट मा एक्कै बात कहे चाहित है.. कि हमरी बात ध्यान से सुना करौ..काहे से हमरे घर में हमरी कोई सुनत नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें