कानपुर के ग्रीनपार्क में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में यूपी टीम ने अपनी दूसरी पारी 344 रन पर घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर यूपी ने राजस्थान टीम पर 484 रनों की बढ़त बना ली। शनिवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक राजस्थान का स्कोर चार विकेट पर 121 रन था।
विज्ञापन
2 of 5
ग्रीनपार्क में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को इस मैच का अंतिम दिन है। इस तरह यूपी टीम जीत से छह विकेट दूर है। तीसरे दिन यूपी की टीम ने 142 रनों से आगे खेलना शुरू किया। तीसरा विकेट 71.2 ओवर में मानव सुथार की गेंद पर अभिषेक गोस्वामी का गिरा। उस समय अभिषेक का व्यक्तिगत स्कोर 98 था। 85.4 ओवर में देवेश अग्रवाल की गेंद पर कप्तान करन शर्मा (42) रन आउट हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
ग्रीनपार्क में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
100.3 ओवर में शाहिल धिवान की गेंद पर संदीप कुमार (58) एलबीडब्ल्यू हो गए। 105.5 ओवर में अजय कूकना की गेंद पर मोहित जांगड़ा (29) ने पीएम सिंह को आसान सा कैच थमा दिया। इस समय यूपी का स्कोर छह विकेट पर 344 रन था।
4 of 5
ग्रीनपार्क में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
समीर चौधरी ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली। इसके बाद यूपी ने अपनी पारी घोषित कर राजस्थान टीम को खेलने का मौका दिया। अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी राजस्थान टीम का पहला विकेट 3.5 ओवर में कुनाल यादव की गेंद पर देवेश अग्रवाल (6) का गिरा। 23.3 ओवर में जसमीर की गेंद पर समरप्रीत जोशी (22) ने करन शर्मा को कैच दे दिया।
ग्रीनपार्क में चल रहे कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी
- फोटो : अमर उजाला
31.5 ओवर में करन शर्मा की गेंद पर सूरज आहूजा (8) ने राहुल सिंह को कैच थमा दिया। 36.2 ओवर में जसमीर की गेंद पर अजय गिगना (49) संदीप कुमार को कैच दे बैठे। इस तरह मैच खत्म होने तक राजस्थान ने 41.5 ओवर में चार विकेट पर 121 रन बना लिए थे।
यूपी के बल्लेबाजों का प्रदर्शन
बल्लेबाज रन गेंद
अभिषेक गोस्वामी 98 202
राहुल सिंह 24 64
शिवम पांडेय 36 106
करन शर्मा 42 104
संदीप कुमार 58 80
समीर चौधरी नाबाद 56 62
मोहित जांगड़ा 29 18
राजस्थान के गेंदबाजों का प्रदर्शन
गेंदबाज ओवर मेडन रन विकेट
शाहिल धिवान 15 2 62 1
मानव सुथार 33 5 92 2
अजय कूकना 32.5 7 94 2
अजय गिगना 5 1 21 0
दीपक चौधरी 11 1 50 0
पुष्पेंद्र सिंह 7 2 15 0
देवेश गजराज 2 0 10 0