डेमो पिक
पुलिस ने सटोरिये को गिरफ्तार कर नगदी को जब्त कर ली है। हूलागंज निवासी विवेक कुमार पशुपति नगर, नौबस्ता में किराये पर कमरा ले यहां सट्टा लगवा रहा था। मंगलवार शाम पुलिस ने कमरे में छापा मार उसके पास से तीन रजिस्टर, 415 पर्चियां व 30 हजार रुपये के नोट, 55 हजार रुपये के 10, पांच, दो और एक के सिक्के, दो मोबाइल फोन बरामद किए। वहां पांच और 10 रुपये के सिक्कों से सट्टा खेला जा रहा था।