कानपुर में कल्याणपुर के केशवपुरम स्थित नागेश्वर अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 612 में कोचिंग संचालक मोहम्मद सहवान ने अपनी पत्नी नमरा खान की हत्या कर दी थी। फिर खुद सल्फास खाकर खुदकुशी की थी। मामले में नमरा के पिता ने सहवान सहित उसके परिजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में नमरा पर शक और पहली पत्नी व बच्चों से बढ़ती नजदीकी से मोहम्मद सहवान और नमरा के रिश्ते में खटास आई। जिससे पारिवारिक कलह पनपती गई।
इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि जिम ट्रेनर से नमरा की बात होती थी। इसका सहवान विरोध करता होगा। जिससे दोनों के बीच लड़ाई होती थी। जिम ट्रेनर ने फोन पर बताया कि सहवान और नमरा के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। हालांकि दोनों में सामान्य बातें ही होती थीं।
विज्ञापन
3 of 8
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
सहवान अपनी पहली पत्नी समराना और बेटी अंसरा व बेटे अयान से लगातार मिलता था और फोन पर बात भी करता था। इसका नमरा विरोध करती थी। पुलिस के मुताबिक शक में सहवान ने गुस्से में नमरा को मार डाला। चूंकि उसको नमरा से बहुत प्रेम था, इसलिए अफसोस में खुदकुशी कर ली।
4 of 8
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
पुलिस की अब तक की जांच में यही निष्कर्ष निकला है कि नमरा पर शक और पहली पत्नी व बच्चों से बढ़ती नजदीकी से मोहम्मद सहवान और नमरा के रिश्ते में खटास आई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संबंधित लोगों से पूछताछ में भी ऐसा कोई सबूत नहीं मिला, जिससे यह साबित हो सके कि घटना को साजिश के तहत अंजाम दिया गया हो और इसमें कोई और शामिल हो।
विज्ञापन
5 of 8
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
नमरा के पिता शहंशाह बुधवार को कल्याणपुर थाने पहुंचे। उन्होंने सीओ अजय कुमार से नमरा के मोबाइल की कॉल डिटेल के बारे में जानकारी ली। इसमें चार पांच नंबर ऐसे मिले जिन पर लगभग रोज बातें होती थीं। इसमें एक नंबर छोड़कर बाकी सभी नमरा के परिजनों के हैं। जिसमें उसकी बहन खुशी व अन्य रिश्तेदार शामिल हैं।
विज्ञापन
6 of 8
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
शहंशाह ने पुलिस से कहा कि उनको अभी भी आशंका है कि पूरी घटना को साजिश के तहत ही अंजाम दिया गया है। पुलिस शुरू से ही हत्या कर सुसाइड करने के बिंदु पर जांच कर रही है। उन्होंने पुलिस पर जांच में लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
7 of 8
नमरा और शहवान हत्याकांड (फाइल फोटो)
फ्लैट नंबर 612 में नमरा की हत्या हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया था। शहंशाह ने बताया कि अगर कोई जांच पड़ताल फ्लैट में हो तो उसकी जानकारी उनको भी दी जाए। उनकी मौजूदगी के बगैर फ्लैट न खोला जाए।
जांच जारी है। मोबाइल नंबरों की सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, परिवारीजनों से लेकर जिन लोगों के नाम सामने आ रहे हैं, उनसे पूछताछ भी की जा रही है। हर बिंदु पर जांच की जाएगी। - अजय कुमार, सीओ कल्याणपुर