फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने जन्मदिन पर गंगा प्रदूषण को लेकर CM योगी ने कानपुर में की ये बड़ी घोषणा

Tue, 05 Jun 2018 08:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
कानपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
विश्व पर्यावरण दिवस और अपने जन्मदिन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा प्रदूषण को लेकर बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी मंगलवार को छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर में ‘प्लास्टिक मुक्त नदियां’ विषय पर हुए कार्यक्रम में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि - 15 दिसंबर से गंगा में न तो कोई नाला गिरेगा, न ही टेनरियों का कचरा डाला जाएगा। नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए किसी भी तरह की वस्तु गंगा में फेंकने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस पर अमल नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन

2 of 4
कानपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
उन्होंने कहा कि कानपुर की गंगा और कानपुर की आबोहवा प्रदूषण के लिए हमेशा चर्चा में रहती है, हमें इसको खत्म करना है। यह काम सिर्फ सरकारी नहीं है, इसमें शहरवासियों को साथ आना होगा। आज से ही सभी को संकल्प लेना है कि गंगा में न तो फूल, न प्लास्टिक, न कोई कपड़ा और न ही कोई दूसरी वस्तु डालेंगे। इस बात को उन्होंने जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह से भी अमल कराने को कहा। 
 
विज्ञापन

3 of 4
कानपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि टेनरियों को विस्थापित करने के लिए रमईपुर में बड़े स्थान को विकसित किया जा रहा है। जो टेनरियां अपने यहां प्रयोग किए जाने वाले प्रदूषित कचरे को गंगा में जाने से नहीं रोक सकती हैं, उन्हें गंगा किनारे नहीं रहने दिया जाएगा। टेनरियों के साथ दूसरी औद्योगिक इकाइयों के लिए भी यही नियम लागू होगा। 
 
विज्ञापन

4 of 4
कानपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन और पर्यावरण विभाग 15 दिसंबर की तारीख याद कर लें, उसके बाद गंगा में किसी तरह का कचरा बर्दाश्त नहीं होगा। गंगा की स्थिति दयनीय हो गई है। प्लास्टिक को जहर बताते हुए इसके खिलाफ घर-घर से अभियान चलाने को कहा। शहर, कस्बा, नदी सभी को प्लास्टिक मुक्त करने पर जोर दिया। इस मौके पर उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर काम करने वाले लोगों को पुरस्कृत भी किया। पुरस्कार पाने वालों में स्कूली बच्चे, शिक्षक और समाजसेवी भी शामिल रहे। इस मौके पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, वन, पर्यावरण एवं जंतु उद्यान मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें