घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़।
अनीता के शव के पास कुल्हाड़ी जबकि रामसिंह के दाहिने हाथ के पास ही एक तमंचा पड़ा था। जिसमें कारतूस का खोखा फंसा था, उसकी जेब से एक जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, 50 रुपये और गुटखा भी मिला। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ साक्ष्य लिए और तमंचे से अंगुलियों के निशान एकत्र किए। अपर पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र नाथ तिवारी का कहना है कि मायकेवालों ने भी पति के खिलाफ ही अनीता की हत्या की तहरीर दी है। फिर भी जांच पड़ताल की जा रही है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- दो साल से चल रहा था दोनों में विवाद...