कानपुर के अटल घाट पर गंगा यात्रा के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कानपुर आए थे तो उन्होंने संदेश दिया था कि गंगा को अविरल और स्वच्छ करने के लिए लोगो के साथ जुड़ें।
विज्ञापन
2 of 5
अटल घाट पर गंगा आरती करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी बोले गंगा यात्रा की शुरूआत में मौसम खराब था लेकिन यात्रा के साथ मौसम भी सुहाना हो गया। मुझे कल वास्तव में बहुत चिंता थी। फर्रूखाबाद में एक दरिंदे ने 23 बच्चों का अपहरण कर लिया था। मां गंगा के आशीर्वाद से ऑपरेशन सफल रहा। आदरणीय प्रधानमंत्री और गृह मंत्री जी चिंता कर रहे थे।
विज्ञापन
3 of 5
गंगा आरती के बाद सीएम ने किया संबोधित
- फोटो : अमर उजाला
मुझे खुशी है कि सभी बच्चों को सकुशल बचा कर दरिंदे को पुलिस ने मार गिराया। आज के समागम के प्रष्ठभूमि भी मां गंगा के आशीर्वाद से सफल हुआ। उन्होंने कहा 5 दिनों में गंगा जी की 1338 किलोमीटर की यात्रा का समागम आज कानपुर में हुआ है। हम गंगा के किनारे केमिकल आधारित खेती को प्राकृतिक खेती में बदलेंगे।
4 of 5
गंगा आरती एवं पूजन के लिए तैयार किया गया मंच
- फोटो : अमर उजाला
हम सबको गंगा के साथ दिल से जुड़ना होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समापन कार्यक्रम में सभी लोगो को शपथ दिलाकर गंगा को स्वच्छ रखने के लिए लोगों को संकल्प कराया। उन्होंने कहा मां गंगा को निर्मल और अविरल बनाने के लिए खुद प्रयास के साथ लोगो को भी गंगा में गंदगी नही डालने दूंगा।
गंगा यात्रा को लेकर लोगों में दिखा गजब का उत्साह
- फोटो : अमर उजाला
गंगा यात्रा के समागम कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश पर जमकर निशाना साधा। केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर हमला बोले हुए कहा कि गंगा यात्रा पर सवाल उठाना बहुत ही गलत है। यह सैफई महोत्सव नही है। यह मां गंगा को अविरल निर्मल बनाने की महायात्रा है। आज हम लोगो को संकल्प लेना है कि गंगा किनारे रहने वाले लोग श्रद्धा से गंगा को स्वच्छ बनाने के साथ आरती भी करेंगे।