मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को इटावा पहुंचेंगे। वह सुबह पौने दस बजे हेलीकाप्टर पुलिस लाइन में उतरेंगे। इसके बाद नुमाइश पंडाल में 12 विभिन्न योजनाआें का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। सीएम योगी सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में सांसद, विधायक व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
सीएम याेगी अादित्यनाथ
गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई। शासन से निर्धारित कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया। इसके तहत मुख्यमंत्री शुक्रवार सुबह 8.50 बजे लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग से निकलेंगे और लॉ मार्टीनियर कालेज के ग्राउंड से इटावा के लिए राजकीय हेलीकाप्टर से रवाना होंगे।
विज्ञापन
3 of 5
सीएम याेगी अादित्यनाथ
सीएम योगी सुबह 9.45 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वह सीधे सिंचाई गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। इस गेस्ट हाउस में सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं एवं कोर/ समन्वय कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसी जगह इसके बाद कानपुर एवं बुंदेलखंड क्षेत्र के सांसद व विधायक समेत जिलाध्यक्षों के बैठक होगी। दोपहर 12 बजे तक बैठक चलेगी। यहां से सीएम योगी नुमाइश पंडाल पहुंचेंगे।
4 of 5
सीएम याेगी अादित्यनाथ
दोपहर 12.10 बजे से एक बजे तक सीएम विभिन्न विकास कार्यक्रमों का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र देंगे। वह कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद वह गेहूं क्रय केंद्रों व विकास कार्यों का निरीक्षण करने जाएंगे।
दोपहर 2.40 बजे से 3.10 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इस दौरान सीएम सुमेर सिंह किला स्थित वन विभाग के गेस्ट हाउस में रहेंगे। दोपहर 3.20 पर वह विकास भवन पहुंच कर शाम 5.20 बजे तक विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। शाम 5.35 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।