लोकसभा चुनाव का सेमीफाइनल समझे जाने वाले उपचुनाव में सपा महागठबंधन के राष्ट्रीय लोकदल उम्मीदवार व नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी की जीत पर हर्ष जताया। इस दौरान सपा के गढ़ समेत सभी जिलों में सपाईयों ने जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर पार्टी कार्यालय पर पटाखे व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई। इस जीत को पूर्व मुख्यमंत्री की विचारधारा की जीत करार दिया ।
विज्ञापन
2 of 4
सपा ने मनाया जीत का जश्न
- फोटो : अमर उजाला
सपा महागठबंधन के राष्ट्रीय लोकदल उम्मीदवार कैराना लोकसभा क्षेत्र से तबस्सुम हसन एवं बिजनौर जनपद की नूरपुर विधानसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार नईमुल हसन की जीत से सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। सपा कार्यालय पर सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मिठाई वितरित की।
विज्ञापन
3 of 4
उन्नाव में जीत का जश्न मनाते सपाई
- फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर इटावा सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव व पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष समाजवादी युवजनसभा आदित्य गोविंद ने कार्यकर्ताओं से अनुशासन में रहकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने कहाकि जनता ने सरकार को पूरी तरह से नकार दिया है। महंगाई पर लगाम कसने में सरकार पूरी तरह से विफल रही है।
सैफई में भी मनाया जश्न
कैराना चुनाव में समाजवादी पार्टी की शानदार जीत पर कस्बे में समाजवादियों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया। सपा वरिष्ठ नेता राजवीर सिंह यादव उर्फ बाबाजी, प्रधान चंदगीराम यादव ने कहा कि आज के समय में पूरे देश में विकास बिल्कुल ठप है। सभी को अपनी-अपनी कुर्सी की पड़ी है। ब्लॉक अध्यक्ष संतोष शाक्य ने कहा कि कैराना चुनाव में समाजवादी पार्टी की शानदार जीत को देख पूरे देश में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता और उनकी स्वच्छ छवि को देखा गया है। आगामी 2019 के चुनाव में भी अखिलेश यादव का सिक्का बुलंद होगा। इस दौरान प्रधान विकेश यादव, सोनू यादव, मनोज यादव, मन्नू यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।