फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी सरकार के 1 साल के कार्यकाल को लेकर CM योगी ने कही ये 'अजीब सी बात'

Sat, 14 Apr 2018 11:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर अजीब सी बात कही है। सीएम अपनी सरकार के कामकाज को लेकर बुंदेलखंड दौरे पर जनता से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन

2 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ
बुंदेलखंड दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माना कि अभी सरकार के एक साल के कार्यकाल में ज्यादा कुछ नहीं सुधरा है। खासतौर पर अफसरशाही और राजनेताओं में अभी भी भ्रष्टाचार की जड़ें मजबूत हैं।
 
विज्ञापन

3 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ
जालौन जिले में करीब 400 करोड़ की लागत वाली 149 योजनाओं का लोकार्पण और 126 योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद योगी ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे इन कार्यों को पूरी ईमानदारी से कराएं और जनता भी नजर रखे कि कहीं विकास कार्य के लिए खर्च होने वाले धन पर डाका तो नहीं पड़ रहा।
 

4 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ
शुक्रवार को उरई के जीआईसी मैदान में आयोजित विकास प्रदर्शनी एवं मेले में सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड की पेयजल समस्या का निदान उनकी प्राथमिकताओं में है। इसके लिए ललितपुर और चित्रकूट में मजबूत कार्ययोजना तैयार की गई है।
 
विज्ञापन

5 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ
हमीरपुर और जालौन के लिए भी काम होगा। इसके अलावा युवाओं, महिलाओं और किसानों को सम्मान दिलाने के साथ उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्व की सरकारों ने बिजली, राशन, रसोई गैस आदि योजनाओं के नाम पर जो भेदभाव फैला रखा था, भाजपा सरकार ने उसे खत्म करने का बीड़ा उठाया है और सबका साथ सबका विकास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सीएम योगी आदित्यनाथ
आज बिजली के मामले में कोई भी जिला वीआईपी नहीं रहा, सभी को रोस्टर के मुताबिक बिजली मिल रही है। भाजपा की सरकार ने लाखों लोगों को मुफ्त बिजली के कनेक्शन, शौचालय और पीएम आवास योजना का लाभ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें