कानपुर में हुई हिंसा में अलग-अलग थानों में कुल 15 रिपोर्ट दर्ज हुई हैं। इसमें 20000 अज्ञात उपद्रवियों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों पर बलवा, लूट, हत्या का प्रयास, सेवन सीएलए समेत अन्य संगीन धाराएं लगाई गई हैं। आरोपियों की शिनाख्त की कोशिश भी जारी है। उपद्रवियों पर रासुका लगेगा और उनकी संपत्ति जब्त करने की भी कार्रवाई होगी।