राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आईएस के नए मॉड्यूल हरकत उल हर्ब ए इस्लाम से जुड़े आतंकी जाकिर मूसा की तलाश तेज कर दी है। खुफिया एजेंसियों को उसका लोकेशन कानपुर और लखनऊ मिल रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
demo pic
एनआईए और एटीएस ने शुक्रवार को दोनों शहरों में जाकिर मूसा को दबोचने के लिए गुपचुप तरीके से कई जगह पर सुरागरशी की। आतंकी जाकिर मूसा के गुरुवार को मुरादाबाद मंडल में मौजूद होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
3 of 7
demo pic
आईएस के नेटवर्क का खुलासा होने के बाद उसकी यूपी में मौजूदगी की आशंका है। सूत्रों की मानें तो जाकिर मूसा का लोकेशन एनआईए और एटीएस को लखनऊ व कानपुर में मिला है।
4 of 7
demo pic
इसी के चलते एनआईए व एटीएस की टीम ने शहर में उसकी तलाश की। आतंकी सोहेल से जुड़े लेदर कारोबारियों की गतिविधियों को भी देखा। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में दबोचा गया अमरोहा निवासी आतंकी मुफ्ती सोहेल चार महीने पहले लखनऊ आया था।
विज्ञापन
5 of 7
demo pic
वह वजीरगंज इलाके में कुछ समय रहा था। साथ ही कुछ लोगों से टेरर फंडिंग को लेकर बातचीत की थी। उसी दौरान वह कानपुर भी आया था। सोहेल ने यहां जैकेट कारोबारी की आड़ में पांच लोगों से बातचीत की थी।
विज्ञापन
6 of 7
demo pic
इनमें तीन जैकेट कारोबार से जुड़े बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि कानपुर से सोहेल को टेरर फंडिंग की जाती थी। इसके सुराग मिलने पर पुलिस ने शहर में एक गुप्त स्थान पर सोहेल से जुड़े लोगों से पूछताछ की।
इन लोगों के नाम सोहेल से पूछताछ और उसकी कॉल डिटेल से एनआईए ने हासिल किए हैं। सूत्रों की मानें तो एनआईए और एटीएस टीम ने शहर में डेरा डाल रखा है। इस बारे में पुलिस और खुफिया के अफसर कुछ भी बोलने से बचते रहे।