चित्रकूट जिले की सीमा से सटे नयागांव थाना क्षेत्र के बगदरा घाटी पर गुुरुवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से महिला समेत तीन की मौत हो गई। 33 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी चित्रकूट से स्नान कर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची यूपी-एमपी पुलिस प्रशासन की पुलिस टीम ने घायलों को जानकीकुंड व जिला अस्पताल चित्रकूट में भर्ती कराया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
हादसे के बाद मौके पर मदद के लिए पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
जिसमें आठ की हालत नाजुक होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। मृतकों में दो पहाड़ी थाने के ममसी व एक कमासिन थाने के चकरेही निवासी थे। चित्रकूट जिले के पहाड़ी थानाक्षेत्र के ममसी व बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के चकरेही परिवार के श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली से चित्रकूट चारों धाम यात्रा के लिए 26 अगस्त को निकले थे। ट्रैक्टर में चालक समेत कुल 35 लोग सवार थे।
विज्ञापन
3 of 6
घटना के बाद बेसुध पड़ा श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार की रात मैहर में देवी दर्शन कर रात्रि विश्राम किया। इसके बाद गुुरुवार को तड़के चित्रकूट के लिए रवाना हुए। नयागांव थाना क्षेत्र के बगदरा घाटी के पास एक ट्रक ने ट्रैक्टर को ओवरटेक किया तभी सामने से आये बाइक को बचाने के लिए ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगाया। घाटी के ढलान पर अचानक ट्रैक्टर चालक रमेश उर्फ कल्लू का संतुलन बिगड़ा और कुछ दूर जाकर ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।
4 of 6
वृद्धा को अस्पताल ले जाती एंबूलेंस
- फोटो : अमर उजाला
ट्राली पलटने से श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई। पूरी सड़क व घाटी किनारे घायल लहुलुहान श्रद्धालु पडे़ रहे। इसी बीच उधर से गुजरे अन्य वाहन के चालकों ने पुलिस सूचना दी। राहगीरों ने भी घायलों को सड़क से हटाकर किनारे किया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार कुल 35 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
हादसे में 33 लोग घायल हो गए
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट मुख्यालय से छह एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को जानकीकुंड व जिला अस्पताल लाया गया। जिसमें चंपा देवी (42) पत्नी वीरेंद्र निवासी चकरेही थाना कमासिन बंादा, सूरजभान यादव (18) पुत्र शिवचंद्र यादव निवासी ममसी खुर्द पहाड़ी, रमेश यादव उर्फ कल्लू (22) पुत्र ननकू निवासी ममसी खुर्द पहाड़ी की मौत हो गई। अन्य 32 श्रद्धालुओं को इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई
- फोटो : अमर उजाला
इसमें आठ की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर किया गया है। डीएम शेषमणि पांडेय ने जिला अस्पताल जाकर सभी का हालचाल जाना। सीएमओ व सीएमएस को निर्देश दिए कि किसी भी हालत में इलाज में लापरवाही न हो। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने भी अस्पताल पहुंचकर सबका हालचाल जाना और मदद करने का आश्वासन दिया।