तेल कारोबारी के जुड़वा बेटों की हत्या के तीन दिन बाद भी चित्रकूट क्षेत्र में शोक व भय का माहौल बना रहा। सुरक्षा के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बाजार व स्कूल तो पूरी तरह खुल गए लेकिन सदगुरु पब्लिक स्कूल व जानकीकुंड अस्पताल मंगलवार को भी बंद रहे।