फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर गई इंसानियत: बेरुखी! अपनों ने मोड़ा मुंह...गुमसुम बैठी रही बहन, बोली- अब तक नहीं आया है भैया

Wed, 05 Apr 2023 04:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
1 of 7
unnao news - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव जिले के शुक्लागंज में गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनगर निवासी कौशल अवस्थी (52) की मौत के बाद अपनों ने भी मुंह मोड़ लिया। अंतिम संस्कार के लिए खर्च की बात पर चचेरे भाई व सगे संबंधी आगे नहीं आए। पुलिस ने स्वयं धन जुटाकर अंतिम संस्कार कराया।

उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांस की बीमारी से मौत की पुष्टि हुई है। कौशल अवस्थी अविवाहित थे और मोहल्ला ब्रह्मनगर में अपनी मानसिक रूप से विक्षिप्त बहन रानी के साथ रहते थे। बहन की भी शादी नहीं हुई है। सोमवार को उनका सड़ा गला शव घर में मिला था। बहन शव के पास ही बैठी मिली थी।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई थी कि कौशल अवस्थी की चार दिन पहले मौत हुई थी। पुलिस पहुंची, तो बहन का कहना था कि उसका भाई सो रहा है, उठाओ मत। मंगलवार को पोस्टमार्टम हुआ, तो फेफड़े की जांच में सांस की बीमारी से मौत बात सामने आई। कई अंग बुरी तरह सड़ चुके थे।
विज्ञापन

2 of 7
unnao news - फोटो : अमर उजाला
मुंहबोली मौसी ने खुलवाया था दरवाजा
उधर, आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि कौशल अवस्थी की मुंह बोली मौसी बीना सोमवार रात गली से निकली तो लोगों ने चार दिन से घर में किसी तरह की हलचल न होने की बात कही। इस पर बीना ने घर के अंदर मौजूद कौशल की बहन रानी से कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर जाकर देखा, तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन

3 of 7
unnao news - फोटो : अमर उजाला
शरीर में रेंग रहे थे कीड़े
कौशल का शव कमरे की जमीन पर पड़ा था, जिसमें कीड़े रेंग रहे थे और भीषण दुर्गंध उठ रही थी। इसके बाद पड़ोसियों ने कानपुर से सीसामऊ में रहने वाली बहन व उन्नाव के छोटे चौराहे पर रहने वाले नीरज अवस्थी को घटना की सूचना दी। वहीं, कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि कौशल को सांस की बीमारी थी।

4 of 7
unnao news - फोटो : अमर उजाला
दो साल पहले मकान का आधा हिस्सा चार लाख में बेचा था
चचेरे भाई रिंकू ने बताया कि बीमारी के कारण कौशल चार महीने कुछ नहीं करता था। दो साल पहले मकान का आधा हिस्सा उसने करीब साढ़े चार लाख में बेचा था। रकम का कुछ हिस्सा अपनी तीन बहनों में किसी बहन को दिया था। बाकी रुपये से गुजर बसर करता था।
विज्ञापन

5 of 7
unnao news - फोटो : अमर उजाला
भाई की मौत के बाद बेसहारा हुई रानी
भाई कौशल की मौत के बाद बहन रानी बेसहारा हो गई है। अब रानी की देखभाल कौन करेगा, इसको लेकर आस पास पड़ोस के लोगों में चर्चा है। मृतक तीन बहनों में अकेला था, जिसमें से रानी यहीं रहती थी, एक बहन नीलम की मौत हो चुकी है। किरन भाई से ज्यादा मतलब नहीं रखती है।
विज्ञापन

6 of 7
unnao news - फोटो : अमर उजाला
कौशल के मकान पर लगी लोगों की नजर
कौशल जिस मकान में रहता था, वह उसी के नाम है। मौत के बाद मानसिक रूप से विक्षिप्त बहन ही बची है। मकान का कोई मजबूत दावेदार न देख कई लोगों की निगाह अब प्रॉपर्टी पर लग गई है। इसको लेकर मंगलवार की सुबह मोहल्ले की ही दो महिलाओं के बीच मकान की देखरेख करने को लेकर कहासुनी तक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
unnao news - फोटो : अमर उजाला
बहन बोली, भैया सो रहा था, कुछ लोग उठा ले गए
पड़ोस में रहने वाले पड़ोसियों ने मंगलवार रात बहन रानी को खाना दिया। गुमसुम रानी बार-बार पड़ोसियों से पूछती रही भाई कब आएंगे। रानी से जब पूछा गया कि उसका भाई कहां है, तो फफक कर रो पड़ी और बोली भैया सो रहा था, कुछ लोग उठा कर ले गए। बोले थे कुछ देर बाद छोड़ जाएंगे, लेकिन अब तक नहीं लाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें