फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़के ने कहा- पाकिस्तान मुर्दाबाद से तुम्हें क्या समस्या है, मैसेज पढ़ते ही वो लड़की खो बैठी आपा

Sun, 24 Feb 2019 05:54 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
पुलवामा में हुई आतंकी घटना के बाद 16 फरवरी को यूपी के फर्रुखाबाद जिले में व्हाट्सएप ग्रुप में अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने एक युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहम्मदाबाद कस्बे के मोहल्ला शिवाजी नगर निवासी पवन दुबे ने व्हाट्सएप के सिटी पब्लिक ग्रुप डेलएड की सदस्य तराना खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य रोहित सिंह ने व्हाट्सएप पर पाकिस्तान मुर्दाबाद लिखा था। इस पर तराना खान ने लिखा कि ग्रुप में गलत मैसेज मत सेंड करो।

आगे की स्लाइड मेंः ग्रुप के सदस्य ने लिखा कि पाकिस्तान मुर्दाबाद से तुम्हें क्या समस्या है
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
इसके जवाब में ग्रुप के दूसरे सदस्य रजत ने लिखा कि पाकिस्तान मुर्दाबाद से तुम्हें क्या समस्या है और रजत ने भी पाकिस्तान मुर्दाबाद लिख दिया।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
इस पर तराना खान ने हिंदुस्तान के खिलाफ ग्रुप में गलत टिप्पणी कर दी। इसके जवाब में एक अन्य सदस्य ने लिखा कि आप हद पार कर रही हैं।

 

4 of 5
डेमो पिक
इसके बाद प्रियंका ने लिखा कि आप हिंदुस्तान में रहकर हिंदुस्तान के खिलाफ ही टिप्पणी कर रही हैं। यह ठीक नहीं है। इससे पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिजनों की भावनाएं आहत हो रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
पुलिस ने मुकदमे में धारा 124 ए व  66 आईटी एक्ट लगाई है। बता दें कि इस मामले की तहरीर पुलिस को 18 फरवरी को ही दे दी गई थी। प्रभारी कोतवाल वीरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें