फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा में शहीद अजीत के घर पहुंचे अखिलेश यादव, बीजेपी सरकार को दी ये नसीहत

Sun, 24 Feb 2019 03:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को उन्नाव के लाल शहीद अजीत कुमार आजाद के घर पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद अजीत को श्रद्धांजलि दी। शहीद की पत्नी मीरा व परिजनों को सांत्वना देते हुए समाजवादी पार्टी की तरफ से परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
इस दौरान शहीद के परिवार ने जिला प्रशासन पर स्मृति स्थल के लिए जमीन ना देने का आरोप लगाया। मीडिया से बातचीत में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा इस सरकार को शहीदों के परिवार से किए गए हर वादे को निभाना चाहिए। इस दौरान शहीद के परिजनों ने अखिलेश यादव को एक मांग पत्र भी सौंपा है।

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
साथी सीमा पर केंद्र सरकार की निगरानी होने के बाद भी देश में लगातार आतंकियों की घुसपैठ पर भी सवाल खड़े किए। कहा कि मार्केटिंग व ब्रांडिंग से काम नही चलेगा। जनता सब जान गई। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए फिदायीन हमले में शहीद हुए अजीत कुमार आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

 

4 of 5
डेमो
उन्नाव कोतवाली क्षेत्र के लोकनगर मोहल्ले में रहने वाले शहीद अजीत कुमार आजाद सीआरपीएफ बटालियन 115 में तैनात थे। मां अपने बेटे की तो पत्नी अपने पति की शहादत के बाद गुमसुम सी हैं। उन्नाव के लोक नगर के रहने वाले अजीत कुमार आजाद गुरुवार को में शहीद हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
परिजनों ने बताया शहीद जवान रविवार को ही कश्मीर के लिए रवाना हुआ था। पति की शहादत की खबर सुनते ही पत्नी बदहवास होकर गिर पड़ी। मां के आंसू अभी भी नहीं रुक रहे हैं। शहीद जवान के दो बेटियां भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें