फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: उपद्रवियों ने पुलिस पर किया तेजाब से हमला, सड़क पर उतरे 20 हजार प्रदर्शनकारी

Fri, 20 Dec 2019 07:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
पुलिस पर किया तेजाब से हमला - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में उपद्रवियों ने चार रॉड चौराहे के फोर्स संग खड़े बाबूपुरवा चौकी इंचार्ज पर बोतल भरे तेजाब से हमला कर दिया। बोलत को अपनी तरफ आता देख चौकी इंचार्ज वहां से भाग खड़े हुए। जिसके चलते वह बाल-बाल बच गए। हालांकि तेबाज की छिंटे उनके पैंट पर पड़ गई।

 
विज्ञापन

2 of 6
सड़क पर उतरे बीस हजार प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उपद्रवियों ने ईदगाह मैदान से  लेकर चार रॉड चौराहे तक जमकर उत्पात मचाया। पुलिस टीम पर पथराव के साथ ही खाली बोतलें भी फेंकी। करीब एक किमी तक सड़क पत्थर और बोलतों से पट गया। पुलिस कर्मियों के साथ कई यहां की कई मीडियाकर्मियों को चोटेें आई। साथ ही कुछ राहगीरों को भी चोटें आई। पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी।

 
विज्ञापन

3 of 6
वाहनों में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
लाठियां भांजने से प्रदर्शनकारी पीछे तो हटे लेकिन गलियों और छतों से पथराव शुरू कर दिया। पुलिस कर्मियों की संख्या कम थी, जिसके कारण पुलिस ने अपनी सुरक्षा के साथ जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी।  पुलिस करीब दो दर्जन से अधिक आंसू गैस और रबड़ बुलेट दागे। इससे भगदड़ मच गई।  भागते वक्त उपद्रवियों कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की।

 

4 of 6
दुकानाें में की तोड़ फोड़ - फोटो : अमर उजाला
20 हजार प्रदर्शनकारी सड़क पर
यतिमखाना और नई सड़क की ओर से आ रहे प्रदर्शनकारी सबसे पहले सद्भावना चौेकी के सामने नारेबाजी की। इसके बाद नारेबाजी करते हुए करीब 20 हजार प्रदर्शनकारी परेड चौराहे स्थित एकता चौकी पहुंचे। जहां सड़क पर बैटकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नई सड़क से लेकर फूलबाग तक कब्जा कर लिया। वहीं प्रेसक्लब में भी घुसने का प्रयास किया। इसके प्रदर्शनकारी टुकडिंयों में बंटकर जुलूस निकालते हुए सड़क किनारे खड़े वाहनों में तोड़फोड़ करते हुए फूलबाग की ओर निकल गए।
 
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस की गाड़ियों को जलाया गया - फोटो : अमर उजाला
नई सड़क पर पुलिस के रोकने पर भड़के प्रदर्शनकारी
नई सड़क पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव हो गया। वहां मौजूद सीओ सैफुद् दीन ने पुलिस टीम ने जब प्रदर्शनकारियों को यतीमखाने की ओर जाने से रोका तो माहौल गरमा दिया। वहां हजारों की संख्या में एकत्रित प्रदर्शनकारी पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। अचानक हुए पथराव में सीओ समेत कई पुलिसकर्मी और मीडियाकर्मी घायल हो गए। पुलिस कर्मी वहां से भाग अपनी जान बचाई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बवाल के दौरान पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इनको लगी गोली
कासिम (20), मोहम्मद सैफ (25), मोहम्मद शादाब (16), मोहम्मद फैजान (22), मोहम्मद आवेस (14), मोहम्मद आफताब आलम (23), शॉन मोहम्मद (20), मोहम्मद कामिल (25), अली मोहम्मद (32), मोहम्मद जामिल (50), मोहम्मद फैज (16), मोहम्मद अकिल (35) गोली लगने से घायल हो गए। मोहम्मद आफताब को सिने में गोली लगने से गंभीर रुपये घायल है। जिसे आईसीयू में भर्ती। सभी घायल बाबूपुरवा और मुंशीपुरवा के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें