चित्रकूट में कपड़ा व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग परिवार को ढांढस बंधाते रहे। व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं। बच्चे के शव को देखकर लोगों का कलेजा फट जा रहा था।
विज्ञापन
1 of 12
businessman son murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
चित्रकूट के बरगढ़ में कपड़ा व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या से पूरा बरगढ़ सदमे में है। घटना से लोगों में आक्रोश है। शनिवार को अंतिम संस्कार के लिए जब आयुष की अर्थी घर से उठी तो पूरा कस्बा गमगीन हो गया। हर आंख नम थी और चेहरे पीड़ा से भरे नजर आए। वहीं उसकी मां बार-बार सिर पीटकर यही चीखती रही कि आखिर मेरे लाल ने किसी का क्या बिगाड़ा था जो उसे ऐसी मौत दी।
इस हृदय विदारक घटना के विरोध और मृतक बच्चे के प्रति संवेदना जताने के लिए बरगढ़ के व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानें बंद रखीं, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों में चहल-पहल से गुलजार रहने वाला बरगढ़ शोक में डूबा नजर आया।
विज्ञापन
2 of 12
मासूम बेटे के शव को देखकर बिलखते पिता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, परिजन, परिचित, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के लोग मौजूद रहे। बच्चे के शव को देखकर लोगों का कलेजा फट जा रहा था।
विज्ञापन
3 of 12
आयुष की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बेटे को देखकर बेसुध हो गईं मां
मां आरती अपने बेटे को इस हाल में देखकर बेसुध हो गईं, परिवार की महिलाएं पानी के छींटे मारकर उन्हें होश में लातीं तो वह बार-बार यही चीखतीं कि आखिर मेरे लाल...।
4 of 12
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश
वहीं, पिता अशोक खुद को मजबूत दिखाने की नाकाम कोशिश कर रहे थे लेकिन वे भी अपने आप को संभाल नहीं पा रहे थे। परिजनों को संभालना मुश्किल हो रहा था। घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश भी देखने को मिला।
विज्ञापन
5 of 12
आयुष के शव को लेकर जाते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि मासूम की हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। हर कोई इस सवाल से व्यथित नजर आया कि आखिर एक निर्दोष बच्चे के साथ इतनी क्रूरता कैसे की जा सकती है।
विज्ञापन
6 of 12
शौचालय में दफन मिला आयुष का शव, आयुष की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शुक्रवार की रात से ही बरगढ़ में शोक का माहौल बना रहा। लोग व्यापारी के घर जाकर संवेदना जताते रहे। इस दुखद घड़ी में मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
7 of 12
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर पुलिस बल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कल्लू का हुआ पोस्टमार्टम, पिता ने जवाब देने से किया इन्कार
बरगढ़ के कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष के अपहरण व हत्या के मामले में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपी शातिर अपराधी कल्लू का शनिवार को पोस्टमार्टम हुआ। इस दौरान कल्लू के पिता मकसूद एक अन्य व्यक्ति के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। हालांकि, मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी और कोई भी जवाब देने से साफ इन्कार कर दिया।
8 of 12
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर पुलिस बल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कल्लू एक शातिर अपराधी था
यह घटना शुक्रवार को हुई थी, जब पुलिस ने आयुष के अपहरण और हत्या में शामिल मुख्य आरोपी कल्लू कल्लू उर्फ साहबे आलम को मुठभेड़ में मार गिराया था। पुलिस के अनुसार, कल्लू एक शातिर अपराधी था और कई संगीन मामलों में वांछित था।
9 of 12
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में कल्लू मारा गया
आयुष के अपहरण और हत्या के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी और सर्विलांस से लोकेशन ट्रेस होते ही कार्रवाई करते हुए उसे घेर लिया था। पुलिस का दावा है कि आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई में कल्लू मारा गया।
10 of 12
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या पर फूटा लोगों का गुस्सा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते रहे कल्लू के पिता
शनिवार को अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में आरोपी कल्लू के पिता मकसूद आए थे लेकिन वो मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते रहे। कैमरा चलाते ही दोनों चेहरा छुपाते रहे। पोस्टमार्टम हाउस में ही पुलिस ने पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराया। शाम करीब साढ़े चार बजे पोस्टमार्टम पूरा हो सका। उसके बाद शव लेकर गांव चले गए।
11 of 12
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
व्यापारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या
चित्रकूट के बरगढ़ थाना इलाके में कपड़ा कारोबारी अशोक केसरवानी के बेटे आयुष (13) का गुरुवार शाम अपहरण करने के बाद रस्सी से गला कस कर हत्या कर दी गई। हत्याकांड की पृष्ठभूमि में किराए का मकान खाली कराने का विवाद सामने आया है। हत्यारों ने शव को अपने घर में ही शौचालय में दफना दिया था। इसके बाद गुमराह करने के लिए 40 लाख की फिरौती मांगी।
कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस और प्रयागराज की एसटीएफ टीम ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी इरफान और कल्लू को दबोच लिया। फिरौती में इस्तेमाल फोन को बरामद करने के लिए पुलिस दोनों को जंगल ले गई। जहां भागने के दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मी का असलहा छीनकर फायर किया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में कल्लू ढेर हो गया जबकि इरफान घायल हो गया था।