यूपी के बांदा में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के पैलानी थाने के केन नदी पुल से रेलिंग तोड़कर एक रोडवेज बस सीधा नीचे पानी में जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने बस में सवार यात्रियों को जानजोखिम में डालकर पानी से बाहर निकाला।
#UttarPradesh: Bus falls into a river due to fog in #Banda, driver dies. Four passengers suffer injuries, hospitalised pic.twitter.com/OxDXPCHOFN
— ANI UP (@ANINewsUP) November 11, 2017
विज्ञापन
2 of 5
टूटी रेलिंग
बांदा के भाथा गांव निवासी महेश (40) पेश से बस ड्राइवर था। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम बांदा में बतौर संविदा चालक कार्यकरत था। शनिवार को वह सवारी लेकर केन नदी पुल के पास से गुजर रहा था। तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रक सामने आ गया। धुंध छाये रहने की वजह से सामने से आ रहा ट्रक महेश को नहीं दिखा और उसने दुर्घटना से बचने के लिए केन नदी पुल की रेलिंग की तरफ बस मोड़ दी।
विज्ञापन
3 of 5
बस के अंदर से घायलों को बाहर निकालते ग्रामीण
बस रेलिंग तोड़ते हुए सीधे पानी में जा गिरी। दुर्घटना में महेश की मौके पर ही मौत हो गई। बस में कुल सात लोग थे सवार। बस हमीरपुर से बांदा की ओर आ रही थी। सभी छह घायलों को अस्पताल भेजा गया।
4 of 5
बस के अंदर से घायलों को बाहर निकालते ग्रामीण
प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को धुंध का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह से कई दुर्घटनाएं भी हुई हैं। बांदा में हुई इस बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतक के परिजनों को 2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार और मामूली रूप से घायलों को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।
धुंध की वजह से वाहनों की गति हुई धीमी, आये दिन हो रहीं दुर्घटनाएं
यूपी में धुंध का कहर जारी है। तापमान कम होने और विजिबिलटी तेजी से घटने की वजह से आयेदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। धुंध और कोहरे का असर कानपुर, उरई, जालौन, झांसी, महोबा, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, फतेहपुर में भी देखने को मिल रहा है।
#Visuals of smog conditions in Uttar Pradesh's #Kanpur, in the early morning hours; commuters cover their faces with masks pic.twitter.com/LyGcofOWyJ
— ANI UP (@ANINewsUP) November 11, 2017
#Visuals of #smog in Uttar Pradesh's #Jalaun, in the early morning hours; train movement has also been affected due to the prevailing weather conditions pic.twitter.com/RVRClM7w93
— ANI UP (@ANINewsUP) November 11, 2017