फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदर वादियों, झीलों और पहाड़ों में शूटिंग के लिए बॉलीवुड को खूब रास आ रहा बुंदेलखंड

Sun, 15 Apr 2018 07:56 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
गाना शूट करते कलाकार - फोटो : अमर उजाला
बुंदेलखंड की सुंदर वादियों और पहाड़ों पर फिल्म बनाने के लिए कलाकारों ने डेरा जमा लिया है। पहाड़ों की चट्टानों के बीच कलाकारों ने गाने शूट किए। फिल्म की शूटिंग की जानकारी लगते ही लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गुड़गांव की फिल्म निर्माण कंपनी ने सुबह से शाम तक कलाकारों के साथ फिल्म की शूटिंग की। 

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
कुलपहाड़ के अनस खान के सहयोग से नमयोहो फिल्म निर्माण टीम गुड़गांव ने यहां की लोकेशन पर फिल्म की शूटिंग की। यहां पर रानी महल नाम के पहाड़ पर पानी रे पानी, तुम मिले दिल खिले व अखियां नू रेन दे जैसे कई गानों को शूट किया गया। बालीवुड म्यूजिक डायरेक्टर मनन भारद्वाज और उनकी असिस्टेंट ज्योति मिश्रा व बालीवुड प्लेबैक सिंगर हिमानी कपूर का फिल्म में विशेष रोल है।
 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
सुबह से शाम तक चली फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए लोग फिल्मी कलाकारों को घेरे रहे। डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी अक्षरुहल मेकअप मैन हैं। आर्टिस्ट नीतिका महेंद्रू, रिंकी खान और संदीप सहित सभी गुड़गांव के कलाकारों ने यहां के कई सीन पर शूटिंग की।
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
प्रोडक्शन मैनेजर व बालीवुड म्यूजिक डायरेक्टर मनन भारद्वाज ने बताया कि फिल्म बनाने के लिए अब फिल्मकार उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड की तरफ तेजी से रुख कर रहे हैं। कारण यहां सुंदर वादियों, झीलों और पहाड़ों में बेहतर शूटिंग होने के साथ कम बजट में फिल्म तैयार हो जाती है। बताया कि यहां पर फिल्म निर्माण की असीम संभावना है। अभी तक फिल्म का नाम नहीं रखा गया है।  इस दौरान दिलीप कुुमार, देवेंद्र राठौर, डॉ. मुकेश, शफीक अहमद, असरत, राजकुमार आदि ने शूटिंग का आनंद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें