फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों की नृशंस हत्या: हैवानियत ऐसी की चीख भी नहीं सकी दोनों, हत्यारे के खून लगे कपड़े प्रयोगशाला भेजे गए

Mon, 05 Jun 2023 10:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
जेल भेजा गया दिवांशू उर्फ दीशू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के खागा में युवती और उसकी नाबालिग फुफेरी बहन की ईंट से कूंचकर हत्या करने वाले दिवांशू उर्फ दीशू को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इधर, पुलिस ने हत्या संबंधी साक्ष्यों को जुटाकर प्रयागराज प्रयोगशाला भेजा है। साक्ष्यों में अभियुक्त के वह कपड़े बरामद कर लैब भेजा है, जिसे वह हत्या के समय पहने था। कपड़ों पर युवती व किशोरी के खून की छीट होने की पुष्टि जांच में होगी।

विज्ञापन


खागा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी (16) के घर सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एक गांव से फुफेरी बहन (26) एक जून की रात तिलक समारोह में शामिल होने आई थी। प्रेम-प्रसंग के चलते युवती खागा आए कौशांबी के रहने वाले प्रेमी दिवांशू से मिलने समारोह की रात किशोरी को लेकर गई थी। दिवांशू झांसा देकर दोनों को घुमाने ले गया था। उनकी दोनों की ईंट से कूंचकर कटोघन पेट्रोल पंप के पीछ हत्या कर भाग निकला था। पुलिस ने प्रेमी दिवांशू उर्फ दीशू को तीन जून को गिरफ्तार कर खुलासा किया था।

दिवांशू को पुलिस रविवार दोपहर सीएचसी लेकर पहुंची। इसके बाद दिवांशू के छिपाए खून लगे कपड़े बरामद किए। उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद जेल भेजा। पुलिस ने दीशू के कपड़ों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा। उसके खिलाफ ठोस सबूत जमा किए जा सके।

पहली बार दोनों बहने मिली और एक साथ मौत
बहनों की हत्या में अजब संयोग था कि वह पहली बार एक दूसरे से मिली थीं। पहली मुलाकात में ही दोनों की एक साथ हत्या हो गई। प्रेमी के हाथों मारी गई सुल्तानपुर घोष की युवती पहली बार खागा के रिश्तेदार के घर आई थी। दरअसल नजदीकी रिश्ता युवती के भाई का खागा के परिवार के साथ था। पहली बार दूल्हे की नाबालिग बहन से मिली थी। फुफेरी बहन से कुछ घंटे में काफी घुलमिल गई थी। वह दोनों इतने करीब हो गई कि युवती के कहने पर किशोरी साथ चली गई थी। ग्रामीणों ने चर्चा रही कि किशोरी की बिना वजह जान चली गई। उसका कोई दोष नहीं था। इसका पछतावा कातिल भी करता रहा है।

युवती का मोबाइल अब तक नहीं मिला
अभियुक्त दीशू ने पुलिस की पूछताछ में यह बताया कि 26 वर्षीय युवती व उसकी फुफेरी बहन की हत्या के बाद उसने युवती का एक कीपैड वाला मोबाइल अपने पास ले लिया था और हाईवे किनारे चलती गाड़ी से उसे फेंक दिया था। पुलिस मोबाइल बरामद करने का प्रयास कर रही है, हालांकि रविवार को आरोपी को लेकर मोबाइल की खोज की गई। मोबाइल का पता नहीं लगा। युवती की जेब से एक एंड्रायड मोबाइल मिला था। वह मोबाइल युवती की भाभी का था।

हैवानियत ऐसी की चीख भी नहीं सकी दोनों
युवती और किशोरी की हत्या के दौरान आरोपी के सिर में हैवानियत सवार थी। उसने पूरी ताकत का इस्तेमाल युवती की हत्या में किया। पूछताछ में यह साफ हुआ कि जब युवती ने उसे गाली दी तो दीशू ने उसे थप्पड़ मारा। युवती जमीन पर गिर गई। वह मदद के लिए चीखती-चिल्लाती कि दीशू ने दोनों हाथ से उसका गला दबा दिया। वह अर्द्धबेहोशी हालत में चली गई। बेहोश देखकर दीशू ने पास ईंट उठाई। दोबारा गला दबाते हुए उसके चेहरे व सीने पर ताबड़तोड़ ईंट से प्रहार किया।
विज्ञापन

ईंट लगने पर युवती की मुंह से कराहने की आवाज आई और अधिक खून बहने से कोमा में जाने के बाद उसकी मौत हो गई। उसकी फुफेरी नाबालिग बहन घटनास्थल की ओर दौड़ी तो दिवांशू ने उसका भी गला दबाकर ईंट से कूंचकर मार डाला। हैवानियत के आगे बहनें चीख भी नहीं सकी। किशोरी के चेहरे पर करीब 10 चोंटे आई हैं।

यह भी पढ़ें- कातिल ने कहानियां गढ़कर पुलिस को भटकाया, बोला- प्रेमिका की भाभी से होने लगी थी बात, इसलिए...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें