कन्नौज के छिबरामऊ में आवास विकास कॉलोनी में हुए भीषण हादसे में घायल मंडी निरीक्षक के बेटे व बेटी ने लखनऊ के सिप्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इनके शव पैतृक आवास पर पहुंचे तो भारी भीड़ लग गई। लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
2 of 6
पांच मौतों के बाद बदहवास परिजन
- फोटो : अमर उजाला
नगर की आवास विकास कॉलोनी निवासी मंडी निरीक्षक सुरेश चंद्र चौहान के बेटे अंकुर चौहान उर्फ बिट्टू (29), बेटी आकांक्षा उर्फ अट्टू (26) ने शनिवार सुबह लखनऊ के सिप्स हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद इनके शव पैतृक आवास पर पहुंचे तो अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जनप्रतिनिधियों से लेकर समाज के लोग मंडी निरीक्षक सुरेश चंद्र चौहान को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
3 of 6
शवों का इंतजार करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
उनके आंसू रुक नहीं रहे थे। 15 दिसंबर को मंडी निरीक्षक सुरेश चंद्र चौहान के घर में गैस रिसाव से भीषण विस्फोट हो गया था। उनका दो मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पत्नी आरती, किरायेदार आशा पत्नी रामकुमार, बेटी आस्था की मौत हो चुकी है। लोगों ने नम आंखों से अंकुर व आकांक्षा को अंतिम विदाई दी। मंडी निरीक्षक सुरेश चौहान के मकान में हुए विस्फोट में जान गंवाने वाले पांच लोगों के साथ एक अजीब संयोग बना।
सभी के नाम का पहला अक्षर अ से शुरू होता है। सबसे पहले काल के गाल में समाने वाली किरायेदार रामकुमार की बेटी आस्था थीं। इसके बाद सुरेश चौहान की पत्नी आरती, किरायेदार रामकुमार की पत्नी आशा और अब पुत्र अंकुर व बेटी आकांक्षा की मौत हो गई। अंकुर व आकांक्षा की मौत का समाचार नगर में पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
5 of 6
शव पहुंचे तो मच गया कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
घंटों इंतजार के बाद शव पहुंचे तो मौजूद महिलाएं व पुरुष फफक कर रो पड़े। रविवार को भीषण विस्फोट में आवास विकास कालोनी निवासी सुरेश चौहान के तीन परिजनों की मौत ने नगर के लोगों को झकझोर दिया। शनिवार को पहले आकांक्षा व इसके बाद अंकुर के निधन की जानकारी हुई तो लोगों की आंखों से आंसू निकलने लगे। शवों के पहुंचने से पहले ही सुरेश चौहान के आवास पर भीड़ जुट गई। शवों को देखकर लोग फफक पड़े।
जिंदगी और मौत से जूझ रही सोनम
विस्फोट में घायल अंकुर की पत्नी सोनम लखनऊ के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रही हैं। पति अंकुर के जीवन डोर टूटने की जानकारी उन्हें नहीं दी गई है। वहीं सुरेश चौहान के आवास पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचीं महिलाओं की आंखें नम रहीं।