नागरिकता कानून पर विरोध पर कानपुर में यतीमखाना पुलिस चौकी पर शनिवार को अचानक हजारों उपद्रवियों ने हमला कर दिया। पूरी पुलिस चौकी को तहस-नहस कर डाला और वहां मौजूद दरोगा मोहम्मद आरिफ और होमगार्ड आशीष अवस्थी को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा। इस दौरान चौकी पर जबरदस्त पथराव भी होता रहा।
विज्ञापन
2 of 5
उपद्रवियाें ने पुलिस चौकी की फूंकी, पेट्रोल बम से किया हमला
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एडीजी की अगुवाई में भारी पुलिस बल पहुंचा और उपद्रवियों को खदेड़ा, तब बमुश्किल चौकी इंचार्ज और होमगार्ड की जान बच सकी। अधिक संख्या में पुलिस बल सद्भावना चौकी पर मौजूद था। उधर, यतीमखाना चौकी इंचार्ज मोहम्मद आरिफ चौकी में बैठे हुए थे। अचानक चमनगंज व बेकनगंज की तरफ से गलियों से हजारों की भीड़ आ गई और सीधे चौकी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
3 of 5
अचानक आए हजारों उपद्रवी, तहस-नहस कर डाली पुलिस चौकी
- फोटो : अमर उजाला
कुछ उपद्रवियों ने गाड़ियां फूंकना शुरू कर दिया, तो कुछ ने चौकी में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। साथ ही उग्र भीड़ ने चौकी इंचार्ज आरिफ और होमगार्ड आशीष अवस्थी की पिटाई शुरू कर दी। आरिफ के सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। होमगार्ड आशीष का हाथ फट गया है। एडीजी प्रेम प्रकाश के मोर्चा संभालने के बाद दोनों की जान बच सकी।
4 of 5
उपद्रवियाें ने पुलिस चौकी की फूंकी
- फोटो : अमर उजाला
छतों से पथराव, महिलाएं भी शामिल
जब पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ना शुरू किया तो, वह पथराव करते हुए भागने लगे। इसी बीच गलियों में छतों से लोग पथराव करने लगे। पुलिस ने चेतावनी दी, लेकिन वे नहीं माने। कई महिलाएं भी छत से पत्थर चलाते देखी गईं। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि फोटो और वीडियो के जरिये उपद्रवियों की शिनाख्त की जा रही है। उन पर कार्रवाई होगी।
उपद्रवियों ने फूंकी पुलिस चौकी, गाड़ियों में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
दुकानें लूटीं, पेट्रोल बम चलाए
उपद्रवियों ने बवाल करने के साथ-साथ जमकर लूटपाट की। इलाके की दर्जनों दुकानों में तोड़फोड़ की। पेट्रोल बम चलाए। मिठाई की कई दुकानों को लूट लिया। हर तरफ सड़कों पर पत्थर, शराब की खाली बोतलें व पेट्रोल बम ही नजर आ रहे थे। हर कोई दहशत में था।