फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बृजेश हत्याकांड: आरोपी दरोगा की पिस्टल छीन गाड़ी से कूदा, पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर

Tue, 28 Jul 2020 09:45 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
1 of 7
बृजेश पाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में भोगनीपुर क्षेत्र से 16 जुलाई की रात से गायब हुए धर्मकांटा मैनेजर की हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका शव कुएं में मिला। मृतक के दोस्त को हिरासत में लेकर पुलिस शव तक पहुंची। पुलिस के मुताबिक दोस्त ने कोल्ड ड्रिंक में नशा देकर रस्सी से गला घोंटा था।

हत्या करने के बाद घर वालों से फोन पर 20 लाख रुपये फिरौती मांगी थी। रात में हिरासत से भागने की कोशिश में पुलिस ने हत्यारोपी को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि चौरा गांव निवासी ट्रक चालक शिवनाथ पाल के बेटे ब्रजेश पाल (25) को उसका दोस्त सुबोध सचान घुमाने-फिराने के बहाने उस धर्मकांटे से कार से ले गया था, जिस पर ब्रजेश नौकरी करता था।
विज्ञापन

2 of 7
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
नींद की गोलियां मिली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर ब्रजेश की चेतना कम की और फिर कार में ही रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी। रात में ही शव कान्हाखेड़ा गांव के बाहरी हिस्से में स्थित कुएं में फेंक दिया था। 16 जुलाई की सुबह ब्रजेश के फोन पर चचेरे भाई सर्वेश ने कॉल की तो सुबोध ने ही फोन अटैंड किया और 20 लाख रुपये फिरौती मांगी। धमकाते हुए कहा कि पुलिस को सूचना दी तो ब्रजेश की हत्या कर देंगे।

 
विज्ञापन

3 of 7
बृजेश पाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
भाई की तरफ से अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस की 12 टीमें तलाश में लगीं। शक होने पर ब्रजेश के  कान्हाखेड़ा गांव निवासी दोस्त सुबोध को सोमवार को हिरासत में लिया। सुबोध के कुबूलनामे के बाद मंगलवार को ब्रजेश का शव कुएं से बरामद कर लिया गया।
 

4 of 7
बृजेश पाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
एसपी के मुताबिक मृतक के मोबाइल फोन और चप्पलों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम हत्यारोपी सुबोध को रात में भोगनीपुर कोतवाली से कान्हाखेड़ा गांव लेकर जा रही थी। रास्ते में उसने दरोगा की पिस्टल छीनी और गाड़ी से कूदकर भागने लगा। घेराबंदी करके पुलिस को गोली चलाने पड़ी। पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
 
विज्ञापन

5 of 7
बृजेश पाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
ट्रकों का लोन चुकाने को हत्या बाद मांग रहा था फिरौती
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि सुबोध ने हत्या के बाद 20 लाख रुपये फिरौती मांगने की बात स्वीकार की है। बताया है कि उसके पास दो ट्रक हैं। दोनों पर लोन है। लोन की अदायगी के लिए उसने हत्या बाद फिरौती मांगने की साजिश रची थी।
विज्ञापन

6 of 7
बृजेश पाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गोली चलाने के मामले में पुलिस की फिर वही स्क्रिप्ट
सोमवार से हिरासत में चल रहे ब्रजेश के हत्यारोपी सुबोध को मंगलवार रात में पैर में गोली मारकर फिर गिरफ्तार किए जाने की बात सामने आते ही लोगों को बिकरू कांड के दौरान की पुलिस की स्क्रिप्ट याद आ गई। बिकरू कांड के बाद पुलिस ने विकास दुबे से लेकर उसके कई साथियों के एनकाउंटर किए थे।

ज्यादातर में बदमाशों के पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश पर गोली मारने की बात कही गई थी। धर्मकांटा मैनेजर की हत्या में पकड़े सुबोध के मामले में भी पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने के दौरान पैर में गोली मार कर गिरफ्तार करने की बात दोहराई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बृजेश पाल हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
टाइमलाइन
- 15 जुलाई की रात धर्मकांटा मैनेजर ब्रजेश पाल लापता।
- 16 जुलाई को चचेरे भाई ने किया बृजेश के नंबर फोन तो मांगी गई 20 लाख फिरौती, रकम न मिलने पर हत्या की धमकी।
- 17 जुलाई बृजेश के बड़े भाई राजेश ने भोगनीपुर कोतवाली में दर्ज कराई अपहरण की रिपोर्ट।
- 18 जुलाई को एएसपी अनूप कुमार व सीओ ने शुरु की छानबीन, गठित हुई बारह पुलिस टीमें।
- 19 जुलाई को पुलिस ने कई ठिकानों पर दी दबिश, बीहड़ में भी हुई छानबीन।
- 20 जुलाई को फिरौती की रकम को लेकर हुई बातचीत का आडियो वायरल ।
- 21 जुलाई को पुलिस ने धर्मकांटा में काम करने वाले नईम व कुछ दोस्तों से की पूछतांछ।
- 22 जुलाई को धर्मकांटा के मालिक जावेद को बुलाकर हुई पूछतांछ ।
- 23 जुलार्ई को सर्विलांस से मिले सुराग पर घाटमपुर की एक युवती व भट्ठा संचालक से हुई पूछतांछ।
- 24 जुलाई को चौरा गांव के कई लोगों को पुलिस ने उठाया।
- 25 जुलाई को बृजेश के बुआ व मौसी के लड़कों को हिरासत में लेकर हुई पूछताछ।
- 26 जुलाई को पुलिस को मिले अहम सुराग।
- 27 जुलाई को पुलिस ने बृजेश के दोस्त सुबोध सचान को हिरासत में लिया। 
- 28 जुलाई को कान्हाखेड़ा गांव के बाहर कुएं में बृजेश का शव मिला और घटना का खुलासा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें