यूपी के कन्नौज जिले में एक गेस्ट हाउस में शादी समारोह चल रहा था। जनाती और बराती दोनों पक्ष के लोग अपनी अपनी तरह से खुशियों के इस पल को बिता रहे थे। दूल्हे पक्ष के लोग हांथ में कोल्ड्रिंक लेकर मस्त डांस करने में व्यस्त थे। इन सबके बाद समय आया जयमाला कार्यक्रम का। इस रस्म को बड़ी खुशी के साथ पूरा किया गया। दुल्हन ने दूल्हे के गले में जयमाला पहना दिया और लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट और खुशी से पूरा गेस्ट हाउस गूंज उठा। इसके बाद रस्म थी भांवरों की। फिर जो हुआ उससे बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। जानें क्या है पूरा मामला...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर निवासी प्रमोद कुमार ने अपने बेटे योगेश की शादी क्षेत्र के ग्राम निगोह निवासी कैलाश चंद की पुत्री रूबी के साथ तय की थी। शनिवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में शादी कार्यक्रम का आयोजन चल रहा था। धूमधाम से बारात चढ़ी और जयमाला का कार्यक्रम भी हंसी-खुशी के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
चढ़ावा के बाद जैसे ही भांवरों की रस्म की शुरुआत हुई तभी दुल्हन की नजर सामने से लंगड़ाकर आ रहे दूल्हे पर पड़ी। इस पर उसने दूल्हे को दिव्यांग बताकर शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इंकार के इस फरमान से बारातियों में हड़कंप मच गया।
नाते-रिश्तेदार और परिजन दुल्हन को मनाने में जुट गए, लेकिन वह किसी कीमत पर शादी के लिए तैयार नहीं हुई। किसी भी तरह बात बनते न देख दूल्हे के पिता ने अपने छोटे बेटे से शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन दुल्हन ने उसे भी स्वीकार नहीं किया। बाद में बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।