फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूंगा दूल्हा देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार, फेरे के दौरान खुली पोल, लौटी बरात

Mon, 10 Feb 2020 07:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
1 of 5
दुल्हन ने किया शादी से इनकार - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जनेतपुर में रविवार की रात आई एक बरात में फेरे के दौरान दूल्हे के गूंगे होने की जानकारी पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की।

दोनों पक्षों की ओर से किसी भी प्रकार की रिपोर्ट न लिखाने की बात पर पुलिस ने आपसी समझौते के बाद दूल्हे पक्ष के लोगों को वापस जाने दिया। इस दौरान गांव में मामले को लेकर पूरे दिन चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बैरंग लौटी बरात - फोटो : अमर उजाला
जनेतपुर गांव में एक परिवार में रविवार को हमीरपुर जिले के मिश्रीपुर गांव से बरात आई थी । जयमाल आदि के बाद जब फेरे का समय आया तभी दुल्हन के मामा को दूल्हे के गूंगा होने की जानकारी मिली। इस पर उन्होंने हकीकत का पता लगाया। जानकारी सही मिलने पर उन्होंने तुरंत अपनी भांजी (दुल्हन) व बहन को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

3 of 5
दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बैरंग लौटी बरात - फोटो : अमर उजाला
दूल्हे के गूंगा होने की जानकारी होते ही दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। बराती भी वापस चले गए। इस दौरान लोगों ने दुल्हन को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। तभी किसी ने फोन से पुलिस को नाबालिग लड़की की शादी उम्र से लगभग दो गुने लड़के के साथ दबाव देकर किए जाने की शिकायत कर दी।

4 of 5
शादी टूटने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचे । मामला बढ़ता देख दूल्हा पक्ष ने बिना दुल्हन के ही वापस लौटने में भलाई समझी। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों में कोई कार्रवाई न कराने की बात कहते हुए आपस में समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शादी टूटने के बाद टेंट हटाते हुए - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस पर दूल्हा पक्ष के लोगों को वापस जाने की सहमति दे दी। इस संबंध में एसआई योगेंद्र सिंह ने बताया कि दूल्हा सफाई कर्मचारी के पद पर हमीरपुर में तैनात है। लड़की के पिता प्राइवेट कार चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। साथ ही लड़की नाबालिग है। उधर शादी कार्यक्रम निरस्त होने पर लोग टेंट आदि सामान समेटते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें