फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अफेयर.. साथ जीने-मरने की कसमें, कमरे पर आना-जाना; शादी से पहले दिलीप से इसलिए मिलती थी कातिल दुल्हन

Wed, 26 Mar 2025 03:53 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, औरैया

सार

दिलीप यादव हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। दुल्हन प्रगति ने संपत्ति देख दिलीप यादव को प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी करके मरवा दिया। प्रगति के शादी के पहले से ही प्रेम संबंध थे। प्रेमी-प्रेमिका और शूटर को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 13
शादी के दौरान दुल्हन प्रगति और दूल्हा दिलीप - फोटो : अमर उजाला
यूपी के औरैया में हाइड्रा चालक कारोबारी दिलीप यादव की हत्या से उसके परिजन सदमे में हैं। उनका कहना है कि जिस प्रगति को वह बहू के रूप में खुशी-खुशी अपने घर लाए थे, वहीं प्रगति अपने प्रेमी अनुराग के साथ जिंदगी बिताने के लिए उनके बेटे की हत्या करवा देगी... ये सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। 

परिवार में चर्चा है कि प्रेमी अनुराग से शादी करने और ऐश से जीवन बिताने के लिए ही प्रगति ने दिलीप को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद शादी की, फिर शूटरों के जरिए दिलीप की हत्या करवा दी। हालांकि अब प्रेमी-प्रेमिका और शूटर जेल पहुंच गए। 
 
विज्ञापन

2 of 13
auraiya murder - फोटो : amar ujala
संदीप की साली प्रगति की बिगड़ गई थी नीयत
मैनपुरी के भोगांव थाना के नगला दीपा निवासी संदीप यादव की शादी फफूंद के सियापुर निवासी ठेकेदार हरगोविंद यादव की बड़ी बेटी पारुल के साथ 2019 में हुई थी। संदीप के परिवार की गिनती धनाढ्य लोगों में होने की जानकारी होने पर उसकी साली प्रगति की नीयत बिगड़ गई। बड़ी संपत्ति के लालच और प्रेमी अनुराग से शादी करने के इरादे से उसने जीजा संदीप के छोटे भाई दिलीप पर डोरे डालने शुरू किए। उसने दिबियापुर के सेहुद स्थित उसके किराए के मकान से लेकर मैनपुरी तक आना-जाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

3 of 13
विवाह के दौरान प्रगति के साथ दिलीप। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तीन साल में उसने दिलीप को प्रेमजाल में फंसा लिया। फोन पर साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगी, लेकिन मन ही मन वह प्रेमी अनुराग के साथ जिंदगी के सपने बुन रही थी। उधर, दिलीप व प्रगति ने जब शादी की इच्छा जाहिर की तो परिजनों ने विरोध भी जताया। माना जा रहा है कि कहीं न कहीं घरवालों को भी प्रगति के प्रेम प्रसंग की जानकारी थी। इससे प्रगति की बड़ी बहन पारुल व जीजा संदीप भी इस शादी के पक्ष में नहीं थे। 
 

4 of 13
विवाह के दौरान प्रगति के साथ दिलीप। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
21 मार्च को हुई थी दिलीप की मौत
बाद में दोनों की जिद पर पांच मार्च को दिबियापुर के एक गेस्ट हाउस में उनका विवाह करा दिया गया। उधर, शादी के 15 दिन बाद प्रगति के हाथों से मेहंदी भी नहीं छूटी थी, तभी उसने पति दिलीप को किनारे करने की साजिश रच डाली। उसने प्रेमी अनुराग के जरिए शूटर बुक किए और 19 मार्च को दिलीप पर हमला करवा दिया था। 21 मार्च को दिलीप की इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन

5 of 13
प्रगति का भाई आलोक - फोटो : अमर उजाला
मर्जी से कराई थी प्रगति की शादी: भाई
24 मार्च को सुपारी के रुपयों के लेनदेन में प्रगति, अनुराग व शूटर आलोक पुलिस के हत्थे चढ़ गए। प्रगति ने अपनी घिनौनी हरकत छिपाने के लिए परिजनों पर बिना उसकी मर्जी के शादी करवाने के चलते घटना को अंजाम देने का आरोप मढ़ दिया। जबकि प्रगति के भाई आलोक का कहना है कि परिजनों ने प्रगति की शादी उसकी ही मर्जी से करवाई थी। उसे प्रेम संबंध होने की जानकारी नहीं थी। प्रगति के गिरफ्तार होने के बाद पता चला।
विज्ञापन

6 of 13
पुलिस की गिरफ्त में शूटर, प्रेमी और पत्नी - फोटो : अमर उजाला
अनुराग के रिश्तेदार के पकड़े जाने पर कई राज से उठेगा पर्दा 
दिलीप हत्याकांड में प्रगति व उसके प्रेमी अनुराग का हाथ सामने आने पर पुलिस भी अचंभित हो गई थी पुलिस को दोनों के खिलाफ कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं मिला था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि अनुराग का एक रिश्तेदार आपराधिक किस्म का है। वह जेल भी जा चुका है, उसके संबंध कई गैंगस्टर से हैं। 
 
विज्ञापन

7 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
अनुराग ने उसी रिश्तेदार की मदद से दो लाख रुपये में शूटर बुक किए थे। प्रगति ने शूटर को मुंह दिखाई में मिले एक लाख रुपये एडवांस में दिए थे। पुलिस इस रिश्तेदार की तलाश कर रही है। सूत्रों के अनुसार रिश्तेदार के मिलने पर गोली चलाने वाले से लेकर घटना में किसकी क्या भूमिका रही यह स्पष्ट हो जाएगा। आरोपियों की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि शूटर रामजी नागर से अनुराग का परिचय उसी रिश्तेदार ने कराया था।

8 of 13
परिजन से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
औरैया में सौरभ राजपूत जैसा हत्याकांड
मेरठ के सौरभ राजपूत हत्याकांड जैसा एक और मामला उत्तर प्रदेश के औरैया में सामने आया है। 5 मार्च को मैनपुरी निवासी कारोबारी दिलीप कुमार (24) की शादी फफूंद निवासी प्रगति से हुई थी। शादी के 15 दिन बाद 19 मार्च को दिलीप को गोली मारी गई थी। दो दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को सनसनीखेज खुलासा किया। हत्याकांड की साजिश पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर रची। प्रगति को मुंह दिखाई में मिले रुपयों से भाड़े के शूटरों को सुपारी दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी, उसके प्रेमी अनुराग व एक शूटर को धर दबोचा है। 

9 of 13
Auraiya murder - फोटो : अमर उजाला
19 मार्च को मैनपुरी के भोगांव निवासी कारोबारी दिलीप कुमार (24) पर कन्नौज के उमर्दा में शूटरों ने हमला किया। शूटरों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। बाद में उसे खेत में फेंक दिया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। 21 मार्च को इलाज के दौरान दिलीप की मौत हो गई। दिलीप के पिता का क्रेन का कारोबार कई जिलों में फैला है। 

10 of 13
एस. एस. यादव क्रेन सर्विस - फोटो : अमर उजाला
दिलीप के परिवार के चलते हैं 12 हाइड्रा और 10 क्रेन 
उनके पास 12 हाइड्रा और 10 क्रेन हैं। दिलीप औरैया में रहकर औरैया और कन्नौज में काम देखता था। वहीं प्रगति का परिवार भी पैसे से मजबूत बताया गया है। उज्जैन में उनका एक स्कूल संचालित होता है। हत्या के मामले में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी दौरान सुपारी के रुपयों के लेनदेन की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने हरपुरा के पास छापा मारा। 

11 of 13
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पत्नी प्रगति - फोटो : अमर उजाला
बहन के देवर से करा दी थी शादी
यहां से सहार थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा व स्वाट प्रभारी राजीव कुमार ने प्रगति को गिरफ्तार किया। वहां से फफूंद निवासी प्रेमी अनुराग यादव और अछल्दा निवासी शूटर रामजी नागर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तमंचे, बाइक सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में प्रगति ने बताया कि प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर परिजन ने उसकी शादी बड़ी बहन के देवर दिलीप से करा दी थी। 

 

12 of 13
प्रगति के मायके के बाहर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
दो लाख में सुपारी तय हुई एक लाख एडवांस दिए 
इस शादी से वह नाखुश थी। इसलिए उसने प्रेमी के साथ पति को रास्ते से हटाने की ठानी। उसने दो लाख रुपये में भाड़े के शूटर बुक किए थे। बताया कि शादी में मुंह दिखाई व अन्य रस्मों के दौरान उसे मिले एक लाख रुपये उसने शूटरों को एडवांस में दे दिए। 
 
विज्ञापन

13 of 13
Auraiya murder - फोटो : अमर उजाला
शादी के पहले से ही प्रगति व अनुराग का प्रेम प्रसंग था। शादी से पहले अनुराग से प्रगति ने दिलीप के पास अधिक संपत्ति होने का जिक्र किया था। इस संपत्ति से प्रेमी-प्रेमिका ऐश से जीवन जीना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने शादी के बाद दिलीप को रास्ते से हटाने की रणनीति बनाई थी। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अभिजित आर शंकर, एसपी 

यह भी पढ़ें: UP: पति का कराया कत्ल... प्रेमी अनुराग के साथ विधवा बन ये काम करना चाहती थी प्रगति; कई बार काटी थी हाथ की कलाई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें