बड़ी धूम-धाम से हिमाचल प्रदेश से यूपी फर्रुखाबाद जिले में एक बरात आई। बरातियों का खूब आदर सत्कार भी किया गया। नाच-गाने के साथ ही बरातियों ने खाना खाया। इसके साथ ही शादी की रस्में शुरू हो गईं। अब समय आया जयमाल का, दूल्हे और दुल्हन ने एक दूसरे को जयमाल पहनाया तो पूरा गेस्ट हाउस तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। जयमाल की रस्म पूरी होने के थोड़ी ही देर बाद कुछ ऐसा हुआ जिससे अफरातफरी मच गई। जिस गेस्ट हाउस में तालियों की गड़गड़ाहट गूंजी थी उसी में दूल्हे की धुनाई की आवाजें आ रही थीं।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो पिक
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शहर निवासी एक व्यक्ति की बेटी की मंगलवार रात गेस्ट हाउस में बरात आई। हिमाचल प्रदेश के जनपद सोनल के गांव नालागढ़ निवासी के बेटे दूल्हा का द्वारचार हुआ। जयमाल की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो पिक
इसके बाद चढ़ावे का जेवर मंगाया गया। दूल्हे पक्ष से दिया गया जेवर आर्टिफिशियल देख युवती के परिजन भड़क गए। मामला तूल पकड़ने पर गुस्साए युवती पक्ष के लोगों ने दूल्हा सहित परिजनों की धुनाई कर दी।
4 of 5
डेमो पिक
सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के वापस जाते ही फिर बात बिगड़ गई।
मारपीट में दूल्हा, उसके पिता, भाई व बहन घायल हो गई। सूचना पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने घायलों को लोहिया अस्पताल ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया। बाद में दोनों पक्षों में शादी न करने पर समझौता हुआ और बिना दुल्हन के बरात लौट गई।