फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की की शादी तय होते ही 'ये लड़का बन जाता है विलेन', अबकी बार तो हद ही कर दी

Fri, 01 Feb 2019 09:15 AM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
ये हैरान कर देने वाला मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है। जहां एक लड़का एक परिवार के लिए मुसीबत बन चुका है। जब लड़की की शादी की तारीख तय हो जाती है तभी ये सनकी लड़का विलेन बन जाता है। परिवार इस सनकी लड़के से ऊब चुका है। वो ऐसा क्यों करता है अभी तक इस बात का खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन इस बार वो पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। इसके साथ ही परिवार को उम्मीद है कि इससे छुटकारा मिलेगा। साथ ही सच क्या है इसका भी खुलासा होने की उम्मीद है।
 

इससे पहले भी तुड़वा चुका है लड़की की शादी
विज्ञापन

2 of 5
डेमो पिक
एक गांव निवासी युवती की शादी शाहजहांपुर जनपद के गांव खेड़ा निवासी युवक से तय हुई थी। 21 फरवरी को उसकी बारात आनी थी।
विज्ञापन

3 of 5
डेमो पिक
बारात आने से एक सप्ताह पहले पड़ोसी गांव के निवासी अमित पुत्र राजकुमार ने फोन कर उन लोगों को बताया कि उसकी युवती से कोर्ट मैरिज हो चुकी है। इसके बाद वर पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया।

4 of 5
डेमो पिक
जब उसके घर पर इसकी शिकायत की गई तो पिता राजकुमार, उसके बेटे अमित, सुुमित, अन्नू और बेटी प्रीती ने जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले भी युवती की शादी कंपिल थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक से तय हुई थी। तब भी अमित ने शादी तुड़वा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो पिक
दो दिन पहले युवती ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी। गुरुवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अमित को हिरासत में ले लिया है। युवती ने बताया कि 21 फरवरी को बारात आनी थी। पिता तैयारियां कर रहे थे। अचानक से शादी टूटने से उन्हें सदमा लग गया है। इससे वह बीमार हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें