फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर निर्माण और विवादित भूमि पर ये क्या बोल गए श्रीराम जन्म भूमि न्यास के महंत

Fri, 01 Feb 2019 09:14 AM IST
Priyesh Mishra यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो
राम मंदिर निर्माण को लेकर इस समय माहौल गर्माया हुआ है। कुंभ में भी संतों की धर्म संसद में राम मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा हुई वहीं कानपुर रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भी मंच से कहा था बीजेपी सरकार राम मंदिर निर्माण को लेकर कटिबद्ध है। इसी के साथ हरदोई पहुंचे श्री राम जन्मभूमि न्यास से जुड़े एक महंत का भी बयान सामने आया है।
 
 
विज्ञापन

2 of 5
महंत कमल नयन दास
अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि न्यास से जुड़े महंत कमल नयन दास शास्त्री बुधवार की रात हरिद्वार से वापस जाते वक्त कस्बा पहुंचे। कस्बे में श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद महंत कस्बा स्थित सेवादार राम सिंह के आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की।

 
 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो
कहा कि राम मंदिर के निर्माण में रोड़ा अटकाना हिंदुओं की भावनाओं का ठेस पहुंचाने समान है। कहा कि हिंदुओं के साथ ही सभी साधु संत चाहते हैं कि अयोध्या में जल्द से जल्द श्री राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो। उन्होंने कोर्ट की ओर से इस अहम मसले पर सुनवाई में की जा रही देरी पर नाराजगी जताई।
 

4 of 5
डेमो
कहा कि देरी से मिला न्याय भी अन्याय कहलाता है। महंत ने इस मामले में केंद्र सरकार द्वारा न्यास की गैर विवादित भूमि को वापस दिलाने को लेकर किए जा रहे प्रयास को सही ठहराया। कहा कि सरकार और कोर्ट को इस मसले पर समयबद्ध ढंग से काम करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डेमो
महंत ने कहा कि समय रहते इस मसले पर उचित निर्णय हो जाए तो सभी का मान बढ़ेगा। कुछ देर विश्राम करने के बाद महंत अयोध्या के लिए रवाना हो गए। इस मौके पर श्रीराम सिंह, गुड्डू, पप्पू, शांतनु गुप्ता, रामेंद्र सिंह, नत्थू सिंह, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें