बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन रविवार की शाम कानपुर पहुंचे। होटल लैंडमार्क में एक ईवेन्ट के दौरान ऋतिक ने कहा कि कानपुर मेरे लिए लकी है। मैं जब भी अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए यहां आया, मेरी फिल्म हिट हो गई। ऋतिक से मिलने की बेताबी में लड़कियों ने उनके बाउंसर्स तक से झगड़ा मोल ले लिया।
विज्ञापन
ऋतिक बोले,‘हेलो कानपुर आई लव यू’
2 of 4
ऋतिक ने कहा कानपुर बन रहा बेस्ट सिटी
- फोटो : अमर उजाला
होटल लैंडमार्क पहुंचे ऋतिक ने कानपुर को बेस्ट सिटी कहा। उन्होंने अपनी बातों का सिलसिला जारी करने से पहले हेलो कानपुर आई लव यू बोलकर लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
मुंबई से कहीं कम नहीं है कानपुर
3 of 4
ऋतिक ने कहा कानपुर बन रहा बेस्ट सिटी
- फोटो : अमर उजाला
ऋतिक रोशन बोले यह शहर कहीं से भी मुंबई से कम नहीं हैं। यहां उन्हें हर बार कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। रविवार को एक निजी समारोह में शिरकत करने कानपुर पहुंचे ऋतिक ने होटल लैंडमार्क में अपने चाहने वालों से मुलाकात भी की। फैंस ने सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट की तो बिना देर किए ऋतिक भी तैयार हो गए। उन्होंने अपने फैंस को संबोधित भी किया।
ऋतिक बोले,‘‘काबिल’ का प्रमोशन सबसे पहले कानपुर में करूंगा’
4 of 4
ऋतिक ने कहा कानपुर बन रहा बेस्ट सिटी
- फोटो : अमर उजाला
ऋतिक ने फैन्स के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि कानपुर का उनसे पुराना नाता रहा है। अब वह अपनी आने वाली फिल्म कबाली का प्रमोशन करने के लिये सबसे पहले कानपुर ही आएंगे।