फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का बड़ा फैन है बॉलीवुड का ये फेमस राइटर और डायरेक्टर

Sun, 29 Apr 2018 02:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
मधुर भंडारकर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फैन फॉलोइंग पब्लिक के बीच ही नहीं बॉलीवुड में भी है। फिल्म इंडस्ट्री के एक फेमस राइटर-डायरेक्टर ने पीएम मोदी का खुलकर समर्थन किया है। हीरोइन, चांदनी बार, पेज-3, इंदू सरकार और कैलेन्डर गर्ल्स जैसी बेहतरीन फिल्में बना चुके बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर मधुर भंडारकर शनिवार को कानपुर पहुंचे थे।
 
विज्ञापन

2 of 4
मधुर भंडारकर
मधुर बोले कि कानपुर हमेशा से ही फेमस रहा है। एक औद्योगिक केंद्र है। इसके बारे में जानना चाहता हूं और यही वजह है कि वापस लौटने से पहले एक बार शहर की कुछ जगहों का भ्रमण जरूर करूंगा। फिल्मों पर चर्चा करते हुए वे बोले कि इस शहर को ध्यान में रखते हुए आने वाले समय में फिल्म जरूर बनाएंगे। जैसे ही कोई आइडिया आएगा वैसे ही प्रोजेक्ट पर काम होना शुरू हो जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 4
मधुर भंडारकर
इस बार हो सकता है महिला केंद्रित फिल्म के बजाय पुरुष प्रधान फिल्म बनाएं। भारतीय राजनीति पर खुल कर मधुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन किया। कहा कि मौजूदा सरकार अच्छा कार्य कर रही है और वे मोदी फैन हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
मधुर भंडारकर
हमेशा महिलाओं पर केंद्रित फिल्म बनाने वाले मधुर बोले कि वे माम्ज बॉय है। उनकी मां ही उनकी रोल मॉडल हैं जिन्होंने हरदम उनको प्रोत्साहन दिया। हंसते हुए बोले कि उनकी मां को उनपर तब भरोसा हुआ जब उनको फिल्मों के लिए नेशनल पुरस्कार मिले। मधुर बोले कि उनका मन दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म करने का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें