फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने जिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दिखाया दमखम, पहले दिन इन खिलाड़ियों का बजा डंका

Fri, 11 Oct 2019 06:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
बास्केटबॉल खेलती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में जिला बास्केटबाल संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय इंटर स्कूल स्व. विजयन शुक्ला मेमोरियल बास्केटबॉल प्रतियोगिता शुक्रवार से सर पदमपत सिंहानिया स्कूल में शुरू हुई।

 
विज्ञापन

2 of 5
बास्केटबॉल खेलती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
पहले दिन बालक वर्ग के चार व बालिका वर्ग के सात मैच खेले गए। बालक वर्ग में आर्मी स्कूल ने मदर टेरेसा स्कूल को 32-29 से हराया।

 
विज्ञापन

3 of 5
बास्केटबॉल खेलती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
डॉ. वीरेंद्र स्वरूप कैंट ने सर पदमपत सिंहानिया को 28-19 से हराया। पूर्णचंद्र विद्या निकेतन ने सेंट फ्रांसिस स्कूल को 40-16 से हराया। द चिंटल्स स्कूल ने बिशप वेस्टकॉट को 29-9 से हराया।

 

4 of 5
बॉल को बास्केट में डालने की कोशिश में छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
बालिका वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप कैंट ने चिंटल्स को 19-11, पूर्णचंद्र विद्या निकेतन ने आर्मी पब्लिक स्कूल को 13-8, सर पदमपत सिंहानिया ने बिशप वेस्टकॉट को 20-2 से हराया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कर्नल एके राय ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बॉल बॉस्केट में डालने के बाद जश्न मानाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान कर्नल मनीष सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्य भावना गुप्ता, वीरेंद्र विक्रम सिंह, सुधांशु शुक्ला, विनय पांडेय, जय किशन पांडेय, मनोज मिश्रा, मुरलीधर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें