एक्टर संजय मिश्रा
छह अक्टूबर 1963 को बिहार में जन्मे संजय मिश्रा का बचपन से ही रुझा एक्टिंग और म्यूजिक में था। उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से तीन साल का एक्टिंग कोर्स भी किया था। संजय मिश्रा ‘फंस गए रे ओबामा’ और ‘आंखों देखी’ फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड भी जीत चुके हैं। इसके अलावा संजय ने सत्या, दिल से, साथिया, चरस, प्लान, टैंगो चार्ली, गुरु, अनवर, वेलकम, हल्ला बोल, टशन, गोलमाल-3, खिलाड़ी 786, जॉली एलएलबी, किक, दिलवाले, बागी, गेस्ट इन लंदन, न्यूटन, अंग्रेजी में कहते हैं और गोलमाल अगेन समेत दर्जनों हिट बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। संजय को खुद के द्वारा निभाया गया ‘शुक्ला जी’ (ऑफिस-ऑफिस सीरियल) का कैरेक्टर बेहद पसंद है। संजय मिश्रा टीवी पर ऑफिस-ऑफिस सीरियल के ‘शुक्ला जी’ कैरेक्टर रोल की वजह से काफी फेमस हुए थे। उन्होंने लापतागंज, सीआईडी, हिप-हिप हुर्रे, नया दौर, कॉमेडी सर्कस समेत तमाम सीरियल में काम भी किया है। इसी साल उनकी दो बॉलीवुड फिल्में रिलीज हो रही हैं।