यूपी के चित्रकूट जिले में प्रेम प्रसंग में बाधक पति की हत्या कर शव कमरे में दफन करने वाली महिला व उसे प्रेमी को पुलिस ने आठ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला और उसके प्रेमी की निशानदेही पर शव दफन के दौरान प्रयुक्त फावड़ा बरामद किया गया। दोनों ने अपना जुर्म कुबूल कर बताया कि लाठी से सिर पर प्रहार कर हत्या की थी। गले में फंदा डालकर उसे घसीटकर गड्ढे में डाला था।