फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोल नंबर देख पता चला शादी हो गई...जी हां, यूपी बोर्ड ने कराया कन्यादान, लापरवाही ने उड़ाए होश

Sat, 29 Dec 2018 10:48 AM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
डेमो पिक
यूपी बोर्ड ने शहर के सभी स्कूलों की इंटर की छात्राओं का ‘कन्यादान’ करा दिया है। बोर्ड की ओर जारी की गई शैक्षिक सत्र 2018-19 इंटर की रोल नंबर सूची देख कानपुर की कई छात्राओं के होश उड़ गए। बोर्ड की इस लापरवाही से छात्राएं परेशान हैं। यूपी बोर्ड में अब फॉर्म भरने की ऑनलाइन व्यवस्था है। ऑनलाइन फार्म भरकर भेजने के बावजूद यूपी बोर्ड से यह गलती हुई।
विज्ञापन

2 of 6
डेमो पिक
विभाग ने कानपुर जनपद के सभी स्कूलों की छात्राओं के नाम के आगे श्रीमती जोड़ दिया है। शुक्रवार को जय नारायण विद्या मंदिर, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन, सुभाष बालिका इंटर कॉलेज समेत कई कॉलेजों को डीआईओएस कार्यालय से रोल नंबर लिस्ट मिली।
विज्ञापन

3 of 6
डेमो पिक
यह लिस्ट देखते ही कॉलेज प्रशासन हक्का-बक्का रह गया। 12वीं की सभी छात्राओं के नाम के आगे श्रीमती लिखा था। यह देखते ही फोन घनघनाने लगे। स्कूलों ने एक-दूसरे से संपर्क करना शुरू किया तो पता चला कि सब जगह एक जैसी ही गलती है।

4 of 6
डेमो पिक
कॉलेजों के प्रबंधन ने इस बारे में डीआईओएस कार्यालय से संपर्क साधा। जय नारायण विद्या मंदिर के कौस्तुभ ओमर ने बताया कि सभी छात्राओं के नाम के आगे श्रीमती लिखा है। पहले लगा कि गलती से हुआ लेकिन बाद में पता किया तो शहर के सभी स्कूलों की छात्राओं का नाम के मामले में यही हुआ। 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो पिक
बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के निदेशक डॉ. अंगद सिंह ने कहा कि ऐसी सूचना मिली है। यह बोर्ड की गलती है। हास्यास्पद है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो पिक
डीआईओएस सतीश तिवारी ने बताया कि स्कूलों के माध्यम से छात्राओं के नाम के आगे श्रीमती लिखा होने की जानकारी मिली है। इस संबंध में सचिव से बात की गई। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने गलती स्वीकार ली है। बोर्ड ने कहा है कि प्रवेश पत्र में इसे सुधारा जाएगा। 
      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें