फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हुआ ब्रेन स्ट्रोक, कानपुर और आसपास के जिलों में 14 की मौत, बरतें ये सावधानियां

Fri, 28 Dec 2018 04:50 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- कन्नौज में चार किसानों समेत पांच, तो जालौन, फतेहपुर में दो-दो लोगों की मौत
- हमीरपुर व कानपुर देहात में एक-एक ने गंवाई जान, कानपुर में हार्टअटैक से 4 की मौत
- हमीरपुर में पारा 5 डिग्री, कानपुर में 4.7 डिग्री रहा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
1 of 6
डेमो
पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सेंट्रल यूपी और बुंदेलखंड में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ठंड से 7 किसानों समेत 14 लोगों की मौत हो गई। कड़ाके की ठंड के चलते जहां सड़काें पर सन्नाटा पसरा रहा, वहीं स्कूल-कालेजों और सरकारी दफ्तरों में भी उपस्थिति पर असर पड़ा है। बुंदेलखंड में हमीरपुर 5 डिग्री तापमान के साथ सबसे ज्यादा ठंडा रहा। इधर, कानपुर नगर और कन्नौज में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री रहा। अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान छह डिग्री के आसपास रहा। 
विज्ञापन

2 of 6
डेमो
कानपुर नगर में वर्ष 2009 के बाद बृहस्पतिवार का दिन बेहद ठंडा रहा। हार्टअटैक से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि ब्रेन अटैक से पीड़ित 10 लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियश दर्ज किया गया। इतना ही कन्नौज का भी न्यूनतम तापमान रहा। कन्नौज में बुधवार रात तालग्राम, विशुनगढ़, सौरिख और ठठिया में चार किसानों की मौत हो गई, जबकि छिबरामऊ में रिक्शा चालक की जान गई। फतेहपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ठंड से दो की जान गई।
 
विज्ञापन

3 of 6
डेमो
न्यूनतम पारा 7 डिग्री रिकार्ड किया गया। फर्रुखाबाद में सुबह से शाम तक धूप निकलने से लोगों को दिन में सर्दी से राहत मिली, पर सूरज ढलते ही गलन बढ़ गई। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्नाव में न्यूनतम 7 डिग्री, इटावा व हरदोई 6-6 और कानपुर देहात में 6.9 डिग्री रहा। कानपुर देहात के घाटमपुर क्षेत्र में बुधवार शाम खेतों की रखवाली करते किसान को ठंड लगी। अस्पताल में बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई।
 

4 of 6
डेमो
कानपुर देहात के ही मंगलपुर के बहादुरपुर निवासी शराफत अली की हालत कानपुर-शिकोहाबाद मेमू ट्रेन में बिगड़ गई थी। उसे झींझक सीएचसी में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को कानपुर के घाटमपुर में अलग-अलग गांवों में एक महिला और एक पुरुष की मौत सर्दी की वजह से हो गई। इसी तरह कानपुर के ही नर्वल में चतुरीपुर निवासी किसान की ठंड लगने से मौत हो गई। 
 
विज्ञापन

5 of 6
डेमो
बुंदेलखंड के जालौन जिले में ठंड से बीमार होमगार्ड जवान और एक किसान की मौत हो गई। यहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री दर्ज किया गया। हमीरपुर में भी अधिकतम 23 डिग्री रहा। यहां एक किसान ने ठंड से दम तोड़ा। बांदा में न्यूनतम 7, चित्रकूट 6 और महोबा में 6.5 डिग्री सेल्सियश रहा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डेमो
बरतें ये सावधानियां...
सर्दी-जुकाम, बुखार के अलावा सर्दी के मौसम में अस्थमा, उच्च रक्त चाप, सीओपीडी (फेफड़े से संबंधित समस्या), कार्डियैक प्रॉब्लम, सुबह के समय हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। जिन लोगों को पहले से ही अस्थमा, हृदय रोग है, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। इन दिनों वातावरण में प्रदूषण बहुत ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में अस्थमा के मरीज सुबह में टहलने बिल्कुल न जाएं। अच्छी तरह से गर्म कपड़े पहनें। दवाइयों का डोज खुद से न बढ़ाएं। दिल के मरीज भी डॉक्टर से सलाह लेते रहें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें