हरदोई लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद जयप्रकाश ने कहा है कि लोकसभा चुनाव उन्होंने नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी ने लड़ा है। जनता ने नरेंद्र मोदी को चुना है और इसके लिए जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास होगा कि जन आकांक्षाओं पर खरा उतरूं। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक श्यामप्रकाश ने अखिलेश यादव और मायावती को लेकर जमकर तंज कसे।