लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल आते ही यूपी की कुछ वीआईपी सीटों पर भाजपा ने अपना सर्वे जारी किया है। भाजपा की ओर से जारी किए गए लोकसभा चुनाव 2019 के आंकड़े चौकाने वाले हैं। इस सर्वे के अनुसार सपा का एक गढ़ ध्वस्त होता नजर आ रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पीएम मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
किस सीट पर कौन जीत रहा है और कौन हार रहा है, इसका फैसला 23 मई को परिणाम आने के बाद होगा। फिर भी भाजपा ने अपनी तरफ से प्रत्येक लोकसभा सीट के लिए जो सर्वे कराया है, उसमें कई चौंकाने वाले परिणाम आने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
डिंपल यादव के साथ अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
महानगर और अकबरपुर लोकसभा सीट पर भाजपा की जीत बताई जा रही है, लेकिन दोनों सीटों पर जद्दोजहद ज्यादा करनी पड़ी है। चौंकाने वाली बात यह है कि सर्वे में कन्नौज सीट पर भाजपा की जीत की उम्मीद 75 से 80 प्रतिशत तक बताई गई है।
4 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी व अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
भाजपा की तरफ से सर्वे के लिए लगाई गई एजेंसी का दावा है कि महानगर में कांग्रेस और अकबरपुर में गठबंधन से भाजपा का सीधा मुकाबला है। इन दोनों सीटों पर भाजपा को जीत के लिए 60 से 70 प्रतिशत अंक दिए है। आईआईएम के छात्रों और विदेशों में कई चुनाव का सर्वे कर चुकी इस एजेंसी ने प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में अपनी टीम उतार था।
डिंपल यादव और अखिलेश (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मतदान के आखिरी दिनों तक यह सर्वे जारी रहा। कानपुर- बुंदेलखंड के लिए जिन टीमों के सर्वे पर एजेंसी ने आंकलन किया है, उसमें इटावा, फर्रुखाबाद, उरई जालौन, उन्नाव, बांदा, झांसी, फतेहपुर, कन्नौज, हमीरपुर की लोकसभा सीटें शामिल हैं।