चित्रकूट जिले की मानिकपुर विधानसभा की मतगणना पूरी हो चुकी है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने जीत बरकरार रखी। भाजपा प्रत्याशी आनंद शुक्ला 15000 से अधिक वोटों से जीत चुके हैं। वहीं दूसरे नंबर पर सपा के डॉक्टर निर्भय सिंह और तीसरे नंबर पर बसपा के राजनारायण कोल रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम
- फोटो : अमर उजाला
338116 मतदाताओं वाली इस सीट में 21 अक्टूबर को 177204 मत पड़े थे। जिसमें कुल 9 प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा से आनंद शुक्ला, कम्युनिस्ट पार्टी से जगदीश सिंह, सपा से डॉक्टर निर्भय सिंह पटेल, कांग्रेस से रंजना पांडे, बसपा से राजनारायण कोल इसके अलावा भूपेंद्र कुमार, शांति देवी, शिव भूषण सिंह और सुरेंद्र कुमार के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम
- फोटो : अमर उजाला
जिसमें लगभग 15000 वोटों से भारतीय जनता पार्टी के आनंद शुक्ला जीत चुके हैं। भाजपाइयों में खुशी की लहर है। हर स्थान पर भाजपाई एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं।
4 of 5
मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं सपा दूसरे नंबर पर रही जबकि बसपा को तीसरा स्थान मिला। सपाइयों के चेहरे मुरझाए रहे, जबकि बसपाई शांत मन से निराश होकर लौट गए। इसके अलावा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में घोर निराशा देखी गई।
मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव परिणाम
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव के पहले यह माना जा रहा था कि कांग्रेस नंबर दो पर तो जरूर आएगी, लेकिन जिस तरह से इस बार उनका प्रदर्शन रहा वह चौथे स्थान पर ही सिमट कर रह गए हैं। यह भी देखने वाली बात होगी कि कुल 9 प्रत्याशियों में नोटा पांचवे नंबर पर है, अन्य पांच प्रत्याशी नोटा से भी कम मत पाए हैं।