फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक ने ही मुख्यमंत्री योगी को दे डाली बड़ी नसीहत, बोले- वह दिन दूर नहीं जब....

Sun, 11 Nov 2018 08:23 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
डेमो पिक
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले यूपी के हरदोई जिले से गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्याम प्रकाश शनिवार को एक बार फिर चर्चा में आ गए। भाजपा समर्थक की ओर से मेरठ में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई के थाने में धरने पर बैठने संबंधी पोस्ट पर विधायक श्याम प्रकाश ने तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि वह दिन दूर नहीं जब योगी जी को भी धरने पर बैठना पड़ सकता है। इसी पोस्ट पर किए गए एक दूसरे कमेंट में भी उन्होंने सरकार और संगठन को आड़े हाथों लिया है।  

 
विज्ञापन

2 of 5
बीजेपी विधायक श्यामप्रकाश
गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले श्याम प्रकाश पूर्व में सोशल मीडिया पर भाजपा के तत्कालीन जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री को हिटलर बताने से नहीं चूके थे। कैराना और नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों की हार पर भी विधायक श्याम प्रकाश ने सोशल मीडिया पर एक कविता पोस्ट कर मुख्यमंत्री को असहाय बताया था।
विज्ञापन

3 of 5
बीजेपी विधायक श्यामप्रकाश
शनिवार को एक भाजपा समर्थक दीपक अवस्थी सूर्या ने मीडिया में आई भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई के मेरठ के सिविल लाइंस थाने में धरने पर बैठ जाने की खबर को पोस्ट किया था।

4 of 5
बीजेपी विधायक श्यामप्रकाश
इस पोस्ट पर विधायक श्याम प्रकाश ने दो कमेंट किए। पहले कमेंट पर उन्होंने लिखा है कि वह दिन दूर नहीं जब योगी जी को भी धरने पर बैठना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीजेपी विधायक श्यामप्रकाश
दूसरे कमेंट में उन्होंने लिखा है कि मुझे तो लगता है कि सिद्धांतों का दिखावा करने वाली इस सरकार में जो सांसद या विधायक जिस जनहित की मांग को लेकर धरने पर बैठ गया, उस सांसद या विधायक का सरकार या संगठन हमेशा विरोध करता है। विधायक श्याम प्रकाश के सोशल मीडिया पर आए इस बयान से भाजपा में भी खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें