फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल का बड़ा बयान, कहा- '2 साल तक संबंध बनाने का किया प्रयास फिर लेना पड़ा ये निर्णय'

Sun, 11 Nov 2018 08:22 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
शिवपाल यादव
यूपी के औरैया जिले में सुभाष चौराहे के निकट नगर पालिका मार्केट में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के जिला कार्यालय का राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र में उनकी पार्टी के सहयोग से सरकार बनेगी। उन्होंने 2022 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने का दावा किया। 

 
विज्ञापन

2 of 5
शिवपाल यादव
शनिवार को पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी सभी वर्गों की पार्टी बन चुकी है। पार्टी तेजी से मजबूत हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
शिवपाल यादव
शिवपाल ने कहा कि 2019 में होने वाले चुनाव में केंद्र में जिस भी पार्टी की सरकार बनेगी, उसमें प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का अहम योगदान होगा। एक सीट मुलायम सिंह यादव के लिए छोड़ी गई है।

4 of 5
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
शिवपाल यादव ने कहा कि बाकी 79 सीटों पर पार्टी पूरे दम खम से चुनाव लड़ेगी। 2022 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अपनी दम पर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शिवपाल यादव
उन्होंने कहा कि दो साल तक संबंध बनाने का प्रयास किया। सम्मान न मिलने पर पार्टी बनाने का निर्णय लेना पड़ा। उनकी पार्टी में सपा ही नहीं अन्य दलों के लोग भी शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके पार्टी बनाने से भारतीय जनता पार्टी को भी नुकसान उठाना पड़ेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें