उत्तर प्रदेश के श्रम राज्य मंत्री मन्नू कोरी ने कहा ‘ कासगंज में किस बात की हिंसा हुई है, मुझे तो नहीं मालूम, आप (पत्रकार) लोग ही बता दो क्या हुआ है। वह सोमवार को कानपुर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में एबीवीपी के प्रदेश अधिवेशन में शिरकत करने पहुंचे थे।