श्वेता का पति दीपक सिंह गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
उधर, इस बारे में भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि घटना के बाद उसी दिन जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह, रामसुफल सिंह, राजेश सिंह आदि भाजपा नेता श्वेता के घर पहुंचे थे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना जताई थी। मीडिया प्रभारी ने कहा कि पति-पत्नी के बीच विवादित मामला है। इसलिए इसमें पार्टी स्तर पर ज्यादा कुछ नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि श्वेता के परिजन चित्रकूटधाम मंडल प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह से मिले थे। इसके अलावा हाल ही भाजपा के प्रशिक्षण कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की मौजूदगी में प्रशिक्षण के अंतिम दिन श्वेता गौर को श्रद्धांजलि दी गई थी।