बांदा में जिला पंचायत सदस्य व भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्वेता सिंह गौर मौत मामले में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। श्वेता सिंह की मौत के मामले में उनकी बेटियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। बेटियों ने मीडिया के सामने कहा कि मां की हत्या की गई है और वो भी बेटे की चाह में। श्वेता के ससुराल वाले चाहते थे कि पति दीपक की दूसरी शादी हो जाए ताकि खानदान को वारिस मिले। यही नहीं बेटियों ने तो ये भी दावा किया उनके पापा कई बार मां की हत्या की बात कर चुके थे। वहीं, अब श्वेता की मौत से पहले का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में श्वेता सिंह गौर और पति दीपक सिंह के बीच जमकर नोंकझोक हो रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसमें वीडियो में राजेश नाम के शख्स को लेकर दंपती में विवाद हो रहा है।
विज्ञापन
2 of 9
भाजपा नेता श्वेता सिंह की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की ओर से कई दिनों से पति दीपक सिंह से हो रही नोकझोंक के बनाए जा रहे वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। इनसे साफ जाहिर हो रहा है कि दोनों के बीच अंदरूनी तौर पर ठीकठाक नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
3 of 9
श्वेता सिंह गौर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
श्वेता ने राजेश नाम के किसी शख्स का घर आने पर विरोध किया था। दीपक को यह बात ठीक नहीं लगी थी। इस पर काफी बहस हुई थी। इन्हीं वीडियो के कुछ अंश इस प्रकार हैं...
4 of 9
पति और दो बेटियों के साथ श्वेता सिंह गौर
- फोटो : अमर उजाला
दीपक - तलाक तो तेरा-मेरा हो गया।
श्वेता - तलाक तो है ही हमारा।
दीपक - वो तो हो गया अब लिखित में करा रहा हूं मैं। अच्छा तुम वीडियो बना रही हो, वीडियो बनाओ। सही-सही बात बताओ हुआ क्या है?
श्वेता - मुझे नहीं बताना कुछ।
विज्ञापन
5 of 9
पति और बच्चों के साथ श्वेता सिंह गौर
- फोटो : अमर उजाला
दीपक - तो फर्जी क्यों लड़ रही हो? तुमने मुझसे कहा राजेश यहां नहीं आना चाहिए। तो क्या कारण है, क्यों नहीं आना चाहिए? आना चाहिए, आएगा।
श्वेता - बस नहीं आना चाहिए। मैं सीधे आपके पापा को बताऊंगी। वही सीधे फोन करेंगे राजेश को। मैं आपको नहीं बताना चाहती। आपके बाप-महतारी को बताऊंगी। अगर आ गया राजेश सिंह तो मैं पापा-मम्मी को बताऊंगी। क्योंकि मेरी बेटियां हैं यहां।
विज्ञापन
6 of 9
Shweta Singh Gaur
- फोटो : अमर उजाला
दीपक (चिल्लाकर)- तू यहां नहीं रहेगी श्वेेता।
श्वेता- तुम खुद नहीं रहोगे। जो हरकतें हैं न वो समाज में रहने लायक नहीं हैं। सामाजिक तो नहीं रह गए हो।
दीपक- ...मुझसे लड़ रही हो। तीन लाख फूंककर आई हो, 22 हजार के तो बाल बनवाए हैं।
विज्ञापन
7 of 9
श्वेता सिंह गौर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा जिला पंचायत सदस्य का शव फंदे से लटका मिला
आपको बता दें कि बांदा जिला पंचायत सदस्य व भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्वेता सिंह गौर का शव बुधवार को बंद कमरे में फंदे से लटका मिला था। श्वेता के पिता धर्मवीर सिंह ने भाजपा नेता व अधिवक्ता पति डॉ. दीपक सिंह गौर पर हत्या का आरोप लगाया है। डॉ. दीपक भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पत्नी श्वेता (35) जसपुरा क्षेत्र में वार्ड-12 (जसपुरा प्रथम) से जिला पंचायत सदस्य थीं।
8 of 9
श्वेता सिंह गौर
- फोटो : अमर उजाला
दीपक का पैतृक गांव मरझा (जसपुरा) है। दीपक और श्वेता अपनी तीनों बेटियों मित्तो (14), गौरी (10) व अविष्का (8) के साथ शहर के इंदिरा नगर स्थित आवास में रहते थे। सुबह 10 बजे नौकर छेदीलाल ने श्वेता के कमरे के बाहर से आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। संदेह पर नौकर ने श्वेता के रिश्तेदार व कुछ पड़ोसियों को बुलाया। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो सामने पंखे के सहारे दुपट्टे से श्वेता का शव लटका मिला।
कमरे के बाहर आंगन में श्वेता के दो मोबाइल फोन भी टूटे हुए मिले। पुलिस अधिकारी, फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। छेदीलाल ने पुलिस को बताया कि मित्तो लखनऊ में हॉस्टल में रहती है। गौरी सुबह अपने स्कूल चली गई थी। अविष्का कर्वी में अपनी ननिहाल में थी।